दिन दहाड़े चाकू से गोद कर की गयी हत्या
- Posted By: Admin
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 7 May, 2026 16:24
- 305

crime news, apradh samachar
PPN NEWS
दिन दहाड़े चाकू से गोद कर की गयी हत्या
हापुड़।
उत्तर प्रदेश के हापुड़ से इस वक्त की बड़ी और दिल दहला देने वाली खबर सामने आयी है। नगर कोतवाली क्षेत्र में सरेआम एक प्रॉपर्टी डीलर की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई है। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और भारी पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिया गया है आपको बतादे वारदात आज सुबह की है, जब अलीनगर का रहने वाला राशिद उर्फ राशिद लंबू दूध लेकर अपने घर लौट रहा था।
जैसे ही वह रामपुर रोड के पास पहुँचा, पहले से घात लगाकर बैठे करीब 5 हमलावरों ने उसे घेर लिया। इससे पहले कि राशिद कुछ समझ पाता, हमलावरों ने उस पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए जिसके बाद मौके पर चीख-पुकार मच गयी जिसको सुनकर जब तक लोग मौके पर पहुँचते, हमलावर उसे लहूलुहान हालत में छोड़कर फरार हो चुके थे। परिजन आनन-फानन में राशिद को अस्पताल ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि हत्या की वजह 'पुरानी रंजिश' है।
मृतक राशिद दिल्ली में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था और आरोपियों से पुराना विवाद चल रहा था जो की हत्या की वजह अभी तक बताई जा रही है तो भाई घटना के बाद मौके पर पहुंचे एसपी हापुड़ में मीडिया से बात करते हुए बताया की हमें सूचना मिली थी कि नगर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक पर हमला हुआ है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।
प्रथम दृष्टया मामला पुरानी रंजिश का लग रहा है फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। लेकिन इस घटना ने शहर की कानून व्यवस्था पर एक बार फिर सवालिया निशान लगा दिए हैं।

Comments