बार चुनाव पर बड़ा कदम, मांगे गए रिकॉर्ड
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 26 November, 2026 10:00
- 36

बार चुनाव पर बड़ा कदम, मांगे गए रिकॉर्ड
हाईकोर्ट के आदेश के बाद चुनाव कराने में जुटी एल्डर्स कमेटी, अब निगाहें अभिलेखों पर
28 नवंबर को दो अधिवक्ताओं का होगा सम्मान, चुनाव की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार
मोहनलालगंज लखनऊ। बरसों से अटके मोहनलालगंज बार एसोसिएशन के सालाना चुनाव को लेकर अब हलचल तेज हो गई है। चुनाव कराने के लिए बनी एल्डर्स कमेटी ने कमर कस ली है। बीते बुधवार को कमेटी के चेयरमैन और वरिष्ठ अधिवक्ता हरिशंकर शुक्ला की अध्यक्षता में जरूरी बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मति से दो अहम फैसले लिए गए।
पहले फैसले में हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में चल रही रिट याचिका के निस्तारण में मजबूत पैरवी करने वाले अधिवक्ता अभिषेक कुमार सिंह और विनय कुमार मिश्रा की सराहना की गई। कमेटी ने दोनों को सम्मानित करने के लिए 28 नवंबर, शनिवार को दोपहर 2 बजे सम्मान समारोह रखने का निर्णय लिया है।
दूसरे फैसले के तहत चुनाव जल्द कराने के लिए बार के अध्यक्ष और महामंत्री से चुनाव से जुड़े सारे अभिलेख तुरंत कमेटी को सौंपने को कहा जाएगा। इसी क्रम में चेयरमैन हरिशंकर शुक्ला ने बुधवार को ही अध्यक्ष और मंत्री के नाम पत्र जारी कर दिया।
पत्र में साफ लिखा गया है कि हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने रिट पिटीशन संख्या 7339/2023 में बीते गुरुवार, 19 नवंबर को जो आदेश दिया था, उसी के पालन में चुनाव के सभी अभिलेख अतिशीघ्र एल्डर्स कमेटी को उपलब्ध कराए जाएं। इससे चुनाव प्रक्रिया जल्द शुरू हो सकेगी और अदालत के आदेश का पालन भी पक्का होगा।
कमेटी ने कहा है कि आगे का काम तभी बढ़ेगा, जब जरूरी रिकॉर्ड हाथ में आएंगे। बैठक में कमेटी के सदस्य अधिवक्ता रघुराज सिंह, धर्मनिधर मिश्रा, भोलाराम वर्मा और राकेश दुबे समेत कई अन्य सदस्य मौजूद रहे।
Comments