सोनू सूद का सबसे बड़ा अवॉर्ड क्या है ? महिला ने अपने बच्चे का नाम एक्टर के नाम पर रखा
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 14 April, 2021 07:29
- 5994

prakash prabhaw news
सोनू सूद का सबसे बड़ा अवॉर्ड क्या है ? महिला ने अपने बच्चे का नाम एक्टर के नाम पर रखा
लॉक डाउन के इस मुसीबत के समय में गरीब प्रवासी मजदूरों को उनके घर तक पहुंचाने में सरकार ने कोई कसर नहीं छोड़ी है।ऐसे समय में सोनू सूद ने भी इन गरीब प्रवासी मजदूरों को उनके घर तक पहुंचाने का बीड़ा उठा रखा है और इस काम को सोनू सूद बखूबी अंजाम भी दे रहे है। ऐसे में कई गरीब प्रवासी मजदूरों को सोनू उनके घर तक पहुंचा भी चुके हैं। ऐसे महान काम के बाद अब कई लोगों ने सोनू सूद को शुक्रिया बोलना शुरू कर दिया है। ऐसे में ही एक ट्विटर यूजर ने ट्विटर पर एक महिला की कहानी सबके साथ साझा की है।
यूजर ने सोशल मीडिया पर एक महिला की कहानी साझा की है और बताया है कि एक गर्भवती महिला को मुंबई से दरभंगा जाना था। अब ऐसी परिस्थिति में सोनू सूद ने आगे आकर उस महिला की मदद की। सोनू की पहल के चलते वो महिला मुंबई से दरभंगा पहुंच गई। जब उस महिला को बच्चा हुआ तो उस महिला ने अपने बच्चे का नाम ही "सोनू सूद" रख दिया है। यूजर ट्वीट कर तारीफ करते हैं- काम बोलता है, और उस काम की इज्जत होती है, बाद में उस इज्जत को नाम दिया जाता है.
https://twitter.com/SonuSood/status/1266090450307481600
सोनू सूद ने इसे सबसे बड़ा अवॉर्ड बताया है
इस ट्वीट को देखने के बाद सोनू सूद ने खुद ट्विटर पर शुक्रिया बोला है और इसे अपना सबसे बड़ा अवॉर्ड बताया है। सूद बताते है कि - यह मेरा सबसे बड़ा अवार्ड है।
वैसे आपको बताते चले कि ये पहली बार नहीं है सोनू सूद ने किसी की मदद की हो। वो हमेशा किसी न किसी की मदद करते रहते है और अपने अपने अंदाज में शुक्रिया अदा करते रहते है। सोनू को हजारों लोग ना सिर्फ दुआएं दे रहे हैं बल्कि सोशल मीडिया पर एक्टर की तारीफ भी कर रहे हैं।
Comments