संगीतकार वाजिद खान का 42 साल की उम्र में देर रात हुआ निधन
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 14 April, 2021 06:19
- 4876

प्रकाश प्रभाव न्यूज़
संगीतकार वाजिद खान का 42 साल की उम्र में देर रात हुआ निधन
बॉलीवुड के लिए ये साल 2020 बहुत खराब गुजर रहा है। इस साल ने बॉलीवुड हस्तियों को बहुत बड़े बड़े गम दिए है। आपको बताते चले कि 1 महीने पहले ही बॉलीवुड के स्टार ऋषि कपूर और इरफ़ान खान का निधन हुआ था। अभी बॉलीवुड इस सदमे से उबार भी नहीं पाया कि वाजिद खान भी इस दुनिया से अलविदा कर चले गए।
बॉलीवुड स्टार सलमान खान को पार्टनर, दबंग, वांटेड जैसी फिल्मों में सुपरडुपर हिट गीत देने वाली संगीतकार जोड़ी साजिद-वाजिद के वाजिद खान का 42 साल की उम्र में देर रात रात निधन हो गया। वाजिद ने बतौर सिंगर सलमान खान के लिए 'हमका पीनी है', 'मेरा ही जलवा' समेत कई हिट गाने भी गाए हैं।
वाजिद को किडनी की समस्या के चलते करीब दो महीने पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था उन्होंने कुछ समय पहले किडनी ट्रांसप्लांट कराई थी। करीब तीन दिन पहले उनमें कोरोना के लक्षण दिखे थे लेकिन उनकी मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट से हुई वो डायबटिक भी थे।
हालांकि कोरोना के लक्षण दिखने और सुरक्षा कारणों के चलते वाजिद की अंतिम यात्रा में महज दो लोगों के शामिल होने की अनुमति दी गई है अन्यथा कोरोना काल और लॉकडाउन के समय में 20 से 30 लोगों को अंतिम यात्रा में शामिल होने की अनुमति दी जाती है। वाजिद को वर्सोवा के क्रबिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया जाएगा। उनकी कब्र इरफान खान के बगल में होगी।
वाजिद के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है संगीतकार और सिंगर उनके निधन को करारा झटका मान रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा, सोनू निगम, सलीम मरर्चेंट, मालिनी अवस्थी, सलिल अरुण कुमार संड समेत कई बॉलीवुड से जुड़ी हस्तियों उनके निधन पर शोक जताया है।
Comments