सरदार भगत सिंह कॉलेज में Welcome Party का आयोजन किया गया
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 22 November, 2026 11:04
- 57

PPN NEWS
सरदार भगत सिंह कॉलेज (A Unit of Avadh Collegiate), सलेमपुर पतौरा, लखनऊ में नवागंतुक विद्यार्थियों के लिए स्वागत समारोह (Welcome Party) का भव्य आयोजन किया गया।
अमित श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ
इस अवसर पर महाविद्यालय के संस्थापक प्रबंधक सर्वजीत सिंह तथा संस्थापक प्रबंध निदेशिका जतिंदर वालिया द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर नवागंतुक बालक एवं बालिकाओं के मध्य प्रतिभा प्रदर्शन के उपरांत मिस फ्रेशर एवं मिस्टर फ्रेशर का चयन किया गया। छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्र-छात्राओं ने अपनी कला एवं प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया।
इस संपूर्ण कार्यक्रम का कुशलतापूर्वक आयोजन महाविद्यालय के संस्थापक प्रबंधक सर्वजीत सिंह के कुशल मार्गदर्शन में किया गया। उन्होंने अपने उद्बोधन में छात्र-छात्राओं को कठिन परिश्रम तथा अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया।
इसी क्रम में संस्थापक प्रबंध निदेशिका जतिंदर वालिया जी ने विद्यार्थियों के कौशल विकास तथा चरित्र निर्माण की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।
समारोह का समापन श्रीमती तृप्ति मिश्रा, सहायक निदेशिका के धन्यवाद ज्ञापन के साथ संपन्न हुआ।
Comments