सगी बहनों ने पहले ही प्रयास में नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया परिवार का मान
- Posted By: Dinesh Kumar
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 18 July, 2026 09:18
- 27

पीपीएन न्यूज
रिपोर्ट - दिनेश कुमार (जिला संवाददाता)
सगी बहनों ने पहले ही प्रयास में नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया परिवार का मान
कौशाम्बी। देश की प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट (NEET) में सफलता हासिल कर सगी बहनों जान्हवी अग्रहरी और स्वरांजल अग्रहरी ने परिवार के साथ-साथ क्षेत्र का भी नाम रोशन किया है। दोनों बहनों ने अपने पहले ही प्रयास में यह महत्वपूर्ण परीक्षा उत्तीर्ण कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। आदर्श नगर पंचायत अझुवा वार्ड नंबर-12 निवासी प्रेम अग्रहरी ने बताया कि उनकी भतीजियां जान्हवी अग्रहरी एवं स्वरांजल अग्रहरी, जो संतोष अग्रहरी की पुत्रियां हैं, ने नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। जैसे ही उनकी सफलता की खबर परिजनों, रिश्तेदारों और क्षेत्रवासियों को मिली, घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया।दोनों बेटियों की इस सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। परिजनों ने उनकी मेहनत, लगन और अनुशासन का परिणाम बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। क्षेत्र के लोगों ने भी दोनों बहनों को शुभकामनाएं देते हुए इसे अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया।

Comments