तेजी से सुधर रहे हालात, 10 स्थानों को ग्रीन जोन घोषित किया, हॉटस्पॉट में औद्योगिक और कामर्शियल एक्टिविटी की अनुमति नहीं : डीएम

तेजी से सुधर रहे हालात, 10 स्थानों को ग्रीन जोन घोषित किया, हॉटस्पॉट में औद्योगिक और कामर्शियल एक्टिविटी की अनुमति नहीं : डीएम

Prakash prabhaw news

रिपोर्टर-विक्रम

तेजी से सुधर रहे हालात, 10 स्थानों को ग्रीन जोन घोषित किया, हॉटस्पॉट में औद्योगिक और कामर्शियल एक्टिविटी की अनुमति नहीं : डीएम


गौतमबुद्ध नगर में अब तक कोरोना पॉजिटिव 112 मामले सामने आ चुके हैं। राहत की बात है कि इनमें 59 लोगों को स्वस्थ होने के बाद घर भेजा जा चुका है। 53 लोग का अभी इलाज चल रहा है। जिले में अभी 40 स्थानों को हॉटस्पॉट की श्रेणी में रखा गया है। लेकिन, हालात में सुधार के बाद इनमें कुछ परिवर्तन किए गए हैं। डीएम ने बताया कि जिले में फिलहाल सिर्फ 17 स्थानों को ही रेड और 13 को ऑरेंज जोन में रखा गया है। जबकि 10 स्थानों को ग्रीन जोन घोषित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि गृह मंत्रालय और शासन के आदेश के अनुसार स्थानीय परिस्थिति में किसी भी औद्योगिक और कामर्शियल एक्टिविटी को खोलने की अनुमति नहीं दी गई है। 

गृह मंत्रालय और शासन के आदेश अनुसार स्थानीय परिस्थिति के अनुसार किसी भी औद्योगिक और कामर्शियल एक्टिविटी को खोलने की फिलहाल अनुमति नहीं दी गई है। आने वाले समय में परिस्थिति बदलने पर निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में हालात में तेजी से सुधार हो रहा है। इसलिए 10 स्थानों को ग्रीन जोन घोषित किया गया है। फिलहाल सिर्फ 17 स्थानों को रेड और 13 को ऑरेंज जोन में रखा गया है। 

डीएम सुहास एलवाई ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आने वाले लोगों को क्वारंटाइन किया जाता है। जिन स्थानों को हॉटस्पॉट घोषित किया गया है, उन सभी पर स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों को जागरूक कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रशासन की टीमें सख्ती से लॉकडाउन का पालन करा रही हैं। डीएम ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव की सूचना मिलते ही पहले 2 घंटे में उन्हें क्वारंटाइन किया जाता है। फिर 2 घंटे बाद उनके संपर्क में आए लोगों का पता लगाकर उन्हें भी क्वारंटाइन किया जाता है। इसके लिए रैपिड रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) लगाई गई है। सभी टीमें एंबुलेंस और पीपीई किट के साथ 24 घंटे तैयार रहती है। सूचना मिलते ही टीम रवाना हो जाती है। डीएम ने बताया कि यह कभी नहीं सोचना चाहिए कि कोरोना पॉजिटिव की संख्या ज्यादा है। शक्ति से हमेशा एक साथ मिलकर कार्य करते रहना चाहिए। उन्होंने बताया कि सीजफायर कंपनी के 48 मामले कोरोना से जुड़े हैं। वे जिन-जिन लोगों के संपर्क में थे, उन सभी को क्वारंटाइन किया गया है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *