राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान टेवा का जिलाधिकारी ने किया आकस्मिक निरीक्षण

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान टेवा का जिलाधिकारी ने किया आकस्मिक निरीक्षण
पीपीएन न्यूज

रिपोर्ट - दिनेश कुमार (जिला संवाददाता)

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान टेवा का जिलाधिकारी ने किया आकस्मिक निरीक्षण

कौशाम्बी। जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने मंगलवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, टेवा का आकस्मिक निरीक्षण किया जिलाधिकारी ने विभिन्न ट्रेडों की कार्यशाला, स्मार्ट क्लास, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय एवं परिसर के निरीक्षण के दौरान प्रधानाचार्य को आवश्यक निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्य को प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवं विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रशिक्षण को और अधिक गुणवत्तापूर्ण बनाया जाए।इसके साथ ही उन्होंने अनुशासन बनाए रखने के भी निर्देश दिए प्रधानाचार्य रूद्र कुमार गौतम ने जिलाधिकारी को संस्थान की उपलब्धियों,प्रशिक्षण व्यवस्था एवं संचालित गतिविधियों की जानकारी दी।
Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *