कावड़ यात्रा को लेकर कौशांबी थाने में हुई पीस कमेटी की बैठक
- Posted By: Dinesh Kumar
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 27 July, 2026 15:47
- 24

PPN NEWS
रिपोर्ट - दिनेश कुमार (जिला संवाददाता)
कावड़ यात्रा को लेकर कौशांबी थाने में हुई पीस कमेटी की बैठक
कौशांबी। आगामी श्रावण मास कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी कौशाम्बी द्वारा थाना कौशाम्बी परिसर में रविवार को थाना क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान क्षेत्राधिकारी ने उपस्थित लोगों से कहा कि सावन मास में कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण तरीके से निकाले। उन्होंने कहा कि शासन का निर्देश है कि कांवड़ियों की सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जाए लेकिन कावड़ियों का भी दायित्व की वह किसी प्रकार की अराजकता ना करें। शांतिपूर्ण तरीके से कावड़ यात्रा निकाले जिसमें पुलिस द्वारा उनका पूरा सहयोग किया जाएगा। पीस कमेटी की बैठक के दौरान उन्होंने क्षेत्र की स्थितियों का मंदिरों की व्यवस्था की जानकारी ली और उन्होंने कावड़ यात्रा और मंदिरों की सुरक्षा का पूरा भरोसा उपस्थित लोगों को दिलाया है। इस दौरान थानेदार समेत उप निरीक्षक चौकी इंचार्ज और पुलिस के जवान सहित क्षेत्र के संभ्रांत लोग मौजूद रहे।

Comments