नेहरू युवा केंद्र कौशाम्बी द्वारा संविधान दिवस मनाया गया
- Posted By: Dinesh Kumar
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 26 November, 2024 19:53
- 239

PPN NEWS
रिपोर्ट - दिनेश कुमार (जिला संवाददाता)
नेहरू युवा केंद्र कौशाम्बी द्वारा संविधान दिवस मनाया गया
कौशाम्बी। आज दिनांक 26 नवंबर को संविधान दिवस के शुभ अवसर पर नेहरू युवा केंद्र कौशांबी युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में मूरतगंज विकास खंड के सिकंदरपुर बजहां ग्राम में *संविधान दिवस* *समारोह कार्यक्रम* का आयोजन हुआ।जिसके अंतर्गत युवाओं के मध्य संविधान विषय पर पेटिंग प्रतियोगियों हुई और उनको प्रोत्साहित किया गया बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। संविधान के महत्व को बताया गया और रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक धनंजय यादव ने किया।
कार्यक्रम में मानसिंह इंटर कॉलेज खेल शिक्षक गिरजेश नारायण पांडे, योगेंद्र पांडेय, मूरतगंज पुलिस चौकी के आरक्षी विनय कुमार
और गांव के तमाम युवा मौजूद रहें।
Comments