किसानों पर मंडरा रहे खतरे के बादल नही ले रहे छटने का नाम।
- Posted By: Admin
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 28 April, 2020 23:32
- 2356

Prakash prabhaw news
रिपोर्टर-शमीम फारुकी
कानपुर
किसानों पर मंडरा रहे खतरे के बादल नही ले रहे छटने का नाम।
एक के बाद एक समस्याओं ने किसानों की बड़ा रखी हैं मुसीबतें। अभी हाल ही में हुए ओलावृष्टि की मार से जैसे कैसे कड़ी मेहनत के बाद फसल को बचा पाया किसान कुछ राहत महसूस ही कर रहा था कि बेमौसम आंधी तूफ़ान ने होश उड़ा दिये।
बेमौसम आंधी तूफान ने बिल्हौर तहसील क्षेत्र में हजारों बीघा फसल को पहुचाया नुकसान जिसमे सबसे ज्यादा नुकसान तैयार पके खड़े गेहूं की फ़सल को हुआ है जिन खेतों में गेहूं की फसल कट भी चुकी हैं उसका मवेशियों को खिलाये जाने भूसा भी उड़ गया। मक्का की फसल भी इस नुकसान से नही बच सकी क्षेत्र में सैकड़ो बीघा मक्का की फसल वर्षा व तूफान के कारण टूटकर गिर गयी।

Comments