मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में तीन फीट के दूल्हे के साथ ढाई फीट की दुल्हन की होगी शादी

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में तीन फीट के दूल्हे के साथ ढाई फीट की दुल्हन की होगी शादी

PPN NEWS

रिपोर्ट - दिनेश कुमार (जिला संवाददाता)

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में तीन फीट के दूल्हे के साथ ढाई फीट की दुल्हन की होगी शादी

कौशाम्बी। यूपी के कौशाम्बी जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में अनोखी शादी हो रही है, इस शादी समारोह में तीन फीट के दूल्हे और ढाई फीट की दुल्हन की शादी होने जा रही है। यह अनोखे दुल्हा दुल्हन आकर्षण का केंद्र बने हुए है।


भवंस मेहता महाविद्यालय भरवारी परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस शादी समारोह में 321 जोड़ो का शादी के लिए रजिस्ट्रेशन हुआ है, जिसके लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयारी कर रखा है।



इस शादी समारोह में एक तीन फीट के युवक और ढाई फीट की युवती की भी शादी का रजिस्ट्रेशन किया गया है। युवक जितेंद्र पटेल मुंबई में फ्रूट का काम करता है। वह मुंबई से प्लेन से कौशाम्बी शादी करने आया है। तीन फीट यह युवक जितेंद्र पटेल प्रतापगढ़ जनपद का रहने वाला है, वही ढाई फीट की युवती हीरामणि पटेल नगर पालिका परिषद भरवारी क्षेत्र की रहने वाली है, दोनो के परिजन मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शादी के लिए आए हुए है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *