LPC, जॉपलिंग में मॉडल युनाइटेड नेशंस (MUN) 2026 का हुआ भव्य आयोजन
- Posted By: Admin
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 4 October, 2026 14:04
- 117

PPN NEWS
दि लखनऊ पब्लिक कॉलेजिएट की जापलिंग रोड शाखा में दिनांक 2- 10 -26 और 3-10 -26 को मॉडल युनाइटेड नेशंस का भव्य आयोजन किया गया। दो दिवसीय इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों के बौद्धिक नेतृत्व एवं संवाद कौशल को विकसित करना है। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों से आए हुए विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया और संयुक्त राष्ट्र के विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों की भूमिका निभाते हुए अंतरराष्ट्रीय एवं समसामयिक मुद्दों पर गंभीर चर्चा की ।कार्यक्रम का प्रारंभ विद्यालय में आये मुख्य अतिथि के स्वागत संगीत के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रशासनिक अधिकारी जलील अहमद खान, कॉलेज के चेयरमैन सरताज आलम खान , संयुक्त निदेशिका फरेहा खान , प्रधानाचार्य राजीव गुप्ता , लेखिका और पत्रकार हरप्रीत कौर , क्लैट पॉसिबल के शिक्षक मानस पांडे एवं शाकिर हुसैन भी उपस्थित थे । इन सभी का सम्मान गुलदस्ते और स्मृति चिन्ह देकर किया गया।
इस कार्यक्रम के दौरान विभिन्न समितियां जैसे मानवाधिकार परिषद, सुरक्षा परिषद ,संयुक्त
राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक परिषद, अंतरिक्ष शासन प्रबंधन परिषद, पत्रकारिता फोटोग्राफी
आदि में विभाजित की गई । विद्यार्थीयों ने इन विभिन्न समितियों में विभाजित होकर संबंधित
विषयों पर विचार विमर्श किया ।प्रतिभागियों ने अपने-अपने देश का पक्ष प्रस्तुत करते
हुए प्रभावशाली भाषण दिए और प्रश्नोत्तर चर्चा
में सक्रिय भागीदारी की। विद्यार्थियों ने कूटनीतिज्ञ नेतृत्व, शोध, सार्वजनिक वक्तव्य
और समस्या समाधान जैसे महत्वपूर्ण प्रश्नों का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में बहस, संवाद
कूटनीतिक रणनीति और सहयोग का विशेष समन्वय
देखने को मिला। विद्यार्थियों ने विभिन्न देशों के दृष्टिकोण को समझते हुए सामूहिक
समाधान तैयार करने का प्रयास किया ।इससे उनमें
वैश्विक नागरिकता की भावना और सामाजिक एवं अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों के प्रति जागरूकता
का विकास हुआ।
कार्यक्रम के समापन में मुख्य अतिथि सेवा निवृत्ति पुलिस महानिरीक्षक विजय भूषण एवं भूतपूर्व पत्रकार शीजा नवी के द्वारा समापन समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को विभिन्न श्रेणी में पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए ।
जिन में लोकसभा समिति में नरेंद्र मोदी का प्रतिनिधित्व करने के लिए आयुष उपाध्याय को सर्वश्रेष्ठ सांसद का, अद्भुत जासूसी कॉमिक समिति से जीनग्रे की प्रतिनिधित्व करते हुए काश्वी सिन्हा को , मानवाधिकार परिषद समिति से रूसी संघ का सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधित्व करने पर शहर राजा नकवी को, संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक परिषद समिति से जर्मनी का सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधित्व करने पर कुशाग्र बनर्जी को, सुरक्षा परिषद समिति से चीन का प्रतिनिधित्व करते हुए मोहम्मद खतीब खान को, अंतरिक्ष शासन प्रबंधन परिषद समिति से लक्जमबर्ग का प्रतिनिधित्व करते हुए सुयशदास को सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधि चुना गया। मीडिया इंटेलिजेंस ब्यूरो समिति से अलजीरा इंग्लिश का प्रतिनिधित्व करते हुए सर्वश्रेष्ठ पत्रकारिता के लिए जान्वी श्रीवास्तव को, न्यूयॉर्क टाइम्स का प्रतिनिधित्व करते हुए सर्वश्रेष्ठ फोटोग्राफी के लिए सायशा गुप्ता को, कैरीकेचर में राइटर्स के प्रतिनिधित्व लिए वन्या गुप्ता को पुरस्कृत किया गया।
एडोक (Adhoc) समिति के अंतर्गत जनरल सेक्रेटरी
मोहम्मद खतीब खान को एवं सर्वश्रेष्ठ स्कूल के लिए लॉरेटो कन्वेंट इंटरमीडिएट कॉलेज
को पुरस्कृत किया गया।
संयुक्त निदेशिका मैम फारेहा खान जी ने सभी प्रतिभागियों एवं निर्णय मंडल के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय के इस आयोजन के द्वारा अन्य विद्यार्थियों को कक्षा कक्ष की शिक्षा से आगे बढ़कर वास्तविक विश्व की चुनौतियों को समझने और आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखने का एक सार्थक मंच है।
Comments