लखनऊ के प्रो. चंद्र कुमार दीक्षित विश्व के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों में शामिल
- Posted By: Nawab
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 22 September, 2025 04:02
- 4775

लखनऊ। लखनऊ स्थित डॉ. शकुंतला मिश्र राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय (DSMNRU) के विज्ञान और इंजीनियरिंग संकाय के डीन, प्रो. (डॉ.) चंद्र कुमार दीक्षित को विश्व के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में शामिल किया गया है। यह सूची स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी और अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक समुदाय द्वारा जारी की गई है। इस सम्मान को पूरे विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश और भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
प्रो. दीक्षित का शोध कार्य हाई प्रेशर कंडेन्स्ड मैटर फिजिक्स और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के एकीकरण पर केंद्रित है, जिसका मुख्य उद्देश्य दिव्यांग कल्याण के लिए सहायक तकनीकें विकसित करना है। उन्होंने डॉ. अंजनी कुमार पांडेय के साथ मिलकर इस दिशा में कई शोध परियोजनाएं तैयार की हैं। उनकी शोध उपलब्धियों में 200 से अधिक शोध-पत्रों, 45 से अधिक पुस्तकों का प्रकाशन और 30 से अधिक पेटेंट शामिल हैं। हाल ही में उन्हें रॉयल सोसाइटी ऑफ केमिस्ट्री द्वारा ‘फेलो, रॉयल सोसाइटी ऑफ केमिस्ट्री’ (FRSC) की उपाधि से भी सम्मानित किया गया है।
प्रो. दीक्षित ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय पूरे विश्वविद्यालय परिवार और विशेष रूप से कुलपति आचार्य संजय सिंह के दूरदर्शी नेतृत्व को दिया है। उन्होंने कहा कि कुलपति की सकारात्मक नीतियों और प्रेरणा ने विश्वविद्यालय में शोध की संस्कृति को बढ़ावा दिया है, जिसकी वजह से ऐसी सफलताएं मिल रही हैं। उन्होंने अपने सहयोगी डॉ. अंजनी कुमार पांडेय का भी विशेष धन्यवाद किया। यह उपलब्धि दिखाती है कि विश्वविद्यालय शोध और नवाचार के क्षेत्र में लगातार अंतरराष्ट्रीय मानकों को छू रहा है।
Comments
Sir kaise ho aap 3 days ago
Apki safalta se bahut khushi hui hai aaj mujhe bhanu ne bataya hai mai krishna Kumar tailor class 7 me ham aur aap bhanu singh ke paas tuition padhne jate the mai bombay sifting ho gaya isliye gao ka hana nahi ho pata sir apna no. Jaroor bhejna nera no. 9323746079 gn