खेत में काम कर रही विधवा महिला के ऊपर गिरी आकाशीय बिजली, मौत
- Posted By: Dinesh Kumar
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 26 July, 2025 08:55
- 75

PPN NEWS
रिपोर्ट - दिनेश कुमार (जिला संवाददाता)
खेत में काम कर रही विधवा महिला के ऊपर गिरी आकाशीय बिजली, मौत
कौशाम्बी। जनपद कौशाम्बी के करारी थाना क्षेत्र के जमदुआ गांव में खेत में काम कर रही विधवा महिला के ऊपर आकाशीय बिजली गिर गई है जिससे महिला गंभीर रूप से झुलस गई और मौके पर उसकी दर्दनाक मौत हो गई है। जानकारी मिलते ही मौके पर तमाम किसान पहुंचे हैं। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है।
जानकारी के मुताबिक मंझनपुर तहसील क्षेत्र के करारी थाना अंतर्गत जमदुआ गांव निवासी केसरी देवी उम्र 52 वर्ष पत्नी स्वर्गीय छेदीलाल शुक्रवार की दोपहर में धान के खेत में निराई गुड़ाई का कार्य कर रही थी। इसी बीच तेज गरज तड़प के साथ आकाशीय बिजली महिला के ऊपर गिर पड़ी जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक महिला की दर्दनाक मौत हो गई है मामले की जानकारी जैसे ही आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों को लगी मौके पर लोगों की भीड़ लग गई है। मामले की सूचना पुलिस और राजस्व विभाग को दी गई है मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए हैं।
Comments