कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का जगह-जगह हुआ स्वागत

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का जगह-जगह हुआ स्वागत

PPN NEWS 

रिपोर्ट - दिनेश कुमार (जिला संवाददाता)

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का जगह-जगह हुआ स्वागत

कौशाम्बी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बुधवार को लखनऊ से प्रयागराज कुंभ के लिए आ रहे थे। रास्ते में कौशाम्बी की सीमा लेहदारी में कौशाम्बी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष गौरव पांडे ने अपनी कार्यकारिणी के साथ प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। तत्पश्चात जिलाध्यक्ष गौरव पांडे के नेतृत्व में कारवां आगे बढ़ा।  जिला मुख्यालय मंझनपुर में जिला महासचिव कौशलेश द्विवेदी ने करारी में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नैयर रिज़वी ने, बेनीराम कटरा में कांग्रेस जिला महासचिव मोहम्मद फरमान ने तथा कसेन्दा में कौशाम्बी कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष और चायल से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे वरिष्ठ नेता तलत अजीम ने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का जोरदार स्वागत किया। स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारों से स्वागत किया तथा अपने प्रदेश अध्यक्ष को फूल मालाओं से लाद दिया। स्वागत से गदगद अजय राय ने कहा की कार्यकर्ताओं के स्वागत से मैं अभीभूत हूं और जिला अध्यक्ष गौरव पांडे यहां बहुत ही मेहनत के साथ कार्य कर रहे हैं। निश्चित तौर पर इसका लाभ आगामी चुनाव में दिखाई देगा। स्वागत में जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय के साथ कौशाम्बी कांग्रेस के प्रभारी प्रदेश सचिव राजेश साहनी युवक कांग्रेस के उपाध्यक्ष अल्कामा उस्मानी, हेमंत रावत सचिन पांडे, सौरभ चतुर्वेदी श्याम सिंह सहित सैकड़ों कांग्रेसियों एवं कार्यकर्ताओं ने जगह जगह प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *