जिला जेल में कैदी की मौत, मचा हड़कंप

जिला जेल में कैदी की मौत, मचा हड़कंप

PPN NEWS

रिपोर्ट - दिनेश कुमार (जिला संवाददाता)

जिला जेल में कैदी की मौत, मचा हड़कंप

कौशाम्बी। जिला जेल में एक कैदी की मौत से हड़कंप मच गया। मृतक कैदी की पहचान वीरे के रूप में हुई है, जो पिपरी थाना क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है जानकारी के अनुसार, कैदी वीरे को अचानक पेट में तेज दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद जेल प्रशासन द्वारा उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी हालत गंभीर बनी रही और अंततः उसकी मौत हो गई। कैदी की मौत की सूचना मिलते ही जेल प्रशासन में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मामले की जानकारी संबंधित उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है फिलहाल कैदी की मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। वहीं, इस घटना के बाद जेल प्रशासन की भूमिका को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *