गैस टैंकर टोल प्लाजा में बने पार्टिशन दीवाल से टकराया हुआ धमाका

गैस टैंकर टोल प्लाजा में बने पार्टिशन दीवाल से टकराया हुआ धमाका

पीपीएन न्यूज

रिपोर्ट - दिनेश कुमार (जिला संवाददाता)

गैस टैंकर टोल प्लाजा में बने पार्टिशन दीवाल से टकराया हुआ धमाका

टैंकर ड्राइवर की मौके पर बुरी तरह जलकर हुई दर्दनाक मौत

कौशाम्बी। कोखराज थाना क्षेत्र के सिहोरी टोल प्लाजा के पास एक गैस टैंकर डिवाइडर से टकराने के बाद भीषण आग का गोला बन गया। हादसे के बाद हुए तेज धमाके से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें करीब दो किलोमीटर दूर तक दिखाई दीं। हादसे में टोल प्लाजा पर तैनात पांच कर्मचारी झुलस गए हैं। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया। 

सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *