एसडीएम ने ग्राम जुगराजपुर में भूमि विवाद की शिकायतों का मौके पर ही कराया निस्तारण

एसडीएम ने ग्राम जुगराजपुर में भूमि विवाद की शिकायतों का मौके पर ही कराया निस्तारण

PPN NEWS 

रिपोर्ट-दिनेश कुमार (जिला संवाददाता) 

एसडीएम ने ग्राम जुगराजपुर में भूमि विवाद की शिकायतों का मौके पर ही कराया निस्तारण

कौशांबी। राजस्व टीम कौशाम्बी द्वारा टॉप 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान अभियान के अंतर्गत उप जिलाधिकारी, मंझनपुर राजकुमार मौर्य ने आज ग्राम जुगराजपुर में कैम्प आयोजित कर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा भूमि विवाद से संबंधित शिकायतों का ग्राम स्तर पर ही त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया गया। कैम्प में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा शिकायतकता देवांकान्त त्रिपाठी की शिकायत पर ग्राम की गाटा संख्या-713, चकमार्ग की पैमाइश करके चिन्हांकन किया गया। इसी प्रकार शिकायतकर्ता विजय शंकर त्रिपाठी की शिकायत पर ग्राम की गाटा संख्या-699, चकमार्ग की पैमाइश कर चिन्हांकन किया गया।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *