CBSE कक्षा 12वीं परीक्षा में अवध कॉलेजिएट का शानदार परचम

CBSE कक्षा 12वीं परीक्षा में अवध कॉलेजिएट का शानदार परचम

PPN NEWS

 अमित श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ

सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा परिणाम में अवध कॉलेजिएट के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया इतिहास रच दिया। विद्यालय के शानदार परीक्षा परिणाम से पूरे विद्यालय परिवार में हर्ष और गर्व का वातावरण व्याप्त है। विद्यार्थियों ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर शानदार अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।


विद्यालय की छात्रा उन्नति पटेल ने 97.8% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि दिविता शर्मा ने 97.6% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। दोनों छात्राओं की इस उपलब्धि ने विद्यालय को गौरवान्वित किया है।


इस गौरवपूर्ण अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक सर्वजीत सिंह एवं निदेशिका जतिंदर वालिया ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि गत सत्र में कुल 538 विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए l 10 विद्यार्थियों ने 95%  से अधिक अंक एवं 58 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किया एवं  सभी 538 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा । विद्यार्थियों की यह सफलता उनके अथक परिश्रम, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के निरंतर सहयोग का परिणाम है।


विद्यालय की प्रधानाचार्या दरोगा खेड़ा शाखा  इंदु चंदेल, रामगढ़ शाखा की प्रधानाचार्या  नीरजा सिंह तथा पारा शाखा की प्रधानाचार्या  देबजानी मुखर्जी ने विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि निरंतर मेहनत, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।


विद्यालय प्रबंधक ने कहा कि अवध कॉलेजिएट सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, नैतिक मूल्यों एवं उत्कृष्ट शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहा है। इस ऐतिहासिक सफलता से अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों में उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। सभी सफल छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *