अवध कॉलेजिएट में मदर्स डे बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया

अवध कॉलेजिएट में मदर्स डे बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया

PPN NEWS      

अमित श्रीवास्तव/ ब्यूरो चीफ। 

लखनऊ इस अवसर पर विद्यार्थियों के साथ उनकी माताएँ भी उपस्थित रहीं, जिससे कार्यक्रम जीकी गरिमा और अधिक बढ़ गई।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने अपनी माताओं के प्रति सम्मान एवं प्रेम व्यक्त करते हुए उनके चरण धोकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। यह भावुक एवं संस्कारपूर्ण दृश्य सभी के लिए अत्यंत प्रेरणादायक रहा। बच्चों और माताओं के बीच प्रेम एवं सम्मान के इस अनूठे क्षण ने सभी उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया।

इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों ने कार्ड मेकिंग, भाषण, गीत, नृत्य एवं विशेष प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी माताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। विद्यालय परिसर खुशियों, उत्साह एवं पारिवारिक स्नेह के वातावरण से भर उठा।

 प्रबंधक  सर्वजीत सिंह जी ने भी सभी माताओं को मदर्स डे की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि माँ का स्थान जीवन में सर्वोच्च होता है। उन्होंने विद्यार्थियों, माताओं एवं शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कार्यक्रम को अत्यंत सराहनीय बताया।

इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका  जतिंदर वालिया ने सभी माताओं को मदर्स डे की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि माँ बच्चे की प्रथम गुरु होती है, जिनके संस्कार एवं मार्गदर्शन से बच्चों का भविष्य उज्ज्वल बनता है। उन्होंने विद्यार्थियों को सदैव अपनी माताओं का सम्मान करने एवं उनका आदर करने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम में दरोगा खेड़ा शाखा की प्रधानाचार्या  इंदु चंदेल, रामगढ़ शाखा की प्रधानाचार्या  नीरजा सिंह, पारा शाखा की प्रधानाचार्या  देबजानी मुखर्जी एवं मोहन शाखा की प्रधानाचार्या  अनीता झा भी उपस्थित रहीं। सभी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए माताओं के सम्मान के इस सुंदर आयोजन को प्रेरणादायक बताया।

कार्यक्रम का समापन हर्ष एवं उल्लास के साथ हुआ तथा अवध कॉलेजिएट के सभी शाखाओं में यह आयोजन यादगार बन गया।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *