करुणा साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था ने महिला शक्ति को किया सम्मानित

करुणा साहित्यिक एवं सांस्कृतिक  संस्था ने  महिला शक्ति को किया सम्मानित

प्रकाश प्रभाव 

लखनऊ।  

करुणा साहित्यिक एवं सांस्कृतिक  संस्था ने  महिला शक्ति को किया सम्मानित 


उत्तर प्रदेश के लखनऊ के फैज़ाबाद रोड, स्थित भूतनाथ में एक  कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि  दिनेश चंद्र अवस्थी एवं सभी सम्मानित अतिथि गण, नार्वे से आए प्रवासी साहित्यकार सुरेश चंद्र (शरद शुल्क आलोक) जी, लखनऊ विश्वविद्यालय के हिन्दी विभागाध्यक्ष (H.O.D) योगेन्द्र सिंह, वरिष्ठ साहित्यकार महेंद्र भीष्म जी, वरिष्ठ साहित्यकार अलका प्रमोद जी एवं संस्था की संस्थापिका एवं अध्यक्ष: आर्यावर्ती सरोज "आर्या" मंच पर उपस्थित रहें।


मां सरस्वती को दीप माला अर्पित कर, कवयित्री शोभा त्रिपाठी द्वारा सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके पश्चात् पांच महिला शक्ति को सम्मानित किया गया । साहित्य के क्षेत्र में ,डॉ. निर्मला सिंह ,कला के क्षेत्र में पेंटिंग हेतु  शीला शर्मा, बॉबी रोमानी को मानसिक रूप से विकलांग बच्चों को शिक्षा एवं मानसिक विकास हेतु का उत्कृष्ट कार्य के लिए, रत्ना शुक्ला को समाज सेवा में संलग्न गरीब बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा एवं महिला उत्थान हेतु कार्य के लिए, कैंसर मुक्त ,के लिए विशेष और महत्वपूर्ण कार्य हेतु नीलू त्रिवेदी को महिला शक्ति हेतु सम्मानित किया गया। 


मंच का संचालन राजस्थान (भिलवाड़ा) नीरज एवं लखनऊ की ममता पंकज ने शानदार संचालन ने किया।  इसके पश्चात् कार्यक्रम में सम्मिलित सभी साहित्यकारों,कवि ,कवयित्रियों एवं अन्यान्य क्षेत्र में कार्यरत सभागार में उपस्थित सभी को माल्यार्पण कर उन्हें सम्मानित किया गया । कवि कवयित्रियों ने अपने काव्य पाठ से कार्यक्रम को मनोरम एवं सफल बनाया। अर्चना प्रकाश , सीमा गुप्ता, सीमा मधुरिमा, अलका स्थाना,शोमा त्रिपाठी,रूपा पाण्डेय"सतरूपा" ,नीलम राकेश, डॉ. रेणू द्विवेदी, संध्या त्रिपाठी पूजा खत्री,ऋतुजा सिंह बघेल, सरोज बाला सोनी,शरद मिश्र "सिन्धु" सुभाष चन्द्र "रसिया",  अनुप मिश्र"अपूर्व" पंडित बेअदब लखनवी,"महेश चंद्र गुप्त, धर्मवीर सोलंकी, मनमोहन बाराकोटी, शशिभूषण संज्ञा पत्रकार, डॉ.योगेश गुप्त,देवेश द्विवेदी, विशाल मिश्रा, प्रशान्त त्रिपाठी, राजीव कुमार सोनी, प्रवीन कुमार तिवारी, आकांक्षा तिवारी, आदर्श तिवारी आदि कार्यक्रम में उपस्थित रहे।


कार्यक्रम का समापन संस्था की संस्थापिका एवं अध्यक्ष आर्यावर्ती सरोज "आर्या" ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए अपनी संस्था का  उद्देश्य बताते हुए कहा कि उनकी संस्था का उद्देश्य साहित्य के साथ ही साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देना और विशेष कर उन महिलाओं को जो कि देश भर में विभिन्न क्षेत्रों में भिन्न भिन्न कार्यों को कर रहीं हैं और अपने अद्भुत एवं विलक्षण कार्यों में उत्कृष्टता का परिचय दे रही हैं। ऐसी पांच महिलाओं को प्रत्येक वर्ष उन्हें सम्मानित करती हैं। अंग वस्त्र ,श्री फल,मूमेंटो द्वारा सम्मानित किया गया।  २१ मार्च २०२१ को करुणा साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था की नींव रखी ।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *