हनुमान जयंती विशेषांक
- Posted By: Alopi Shankar
- साहित्य/लेख
- Updated: 27 April, 2021 17:46
- 2105

प्रकाश प्रभाव न्यूज़ प्रयागराज
संग्रहकर्ता - सुरेश चंद मिश्रा "पत्रकार"
हनुमान जयंती विशेषांक।
प्रिय मानस प्रेमी मित्रों एवं देवियों आज पौरुष पराक्रम के पावन प्रयाग राज अंजनानंद वर्धन पवन पुत्र कपि शार्दूल बज्रांग भक्ताग्रगण्य बिद्वत्बरेण्य रघुकुल भूषण उपासक शरण्य परम कीर्ति वान बलवान ज्ञान वान मानवान शक्ति वान भक्तिवान हरि पद अनुरक्ति वान परम विरक्तिवान रिपुदल विभक्ति वान सुजान धर्म वान कर्म वान दौत्य कर्म मर्म वान विद्या बुद्धि ओज वान धर्म ध्वज वाहक राम भक्ति संवाहक केशरी किशोर रणरोर बरजोर कौशलेन्द्र मुख चंद्र चकोर भक्ति भाव बिभोर दशग्रीव दर्प हर्ता अक्ष संहर्ता मैथिली मन मोद कर्ता सिंधु गर्व हर्ता राम काज कर्ता स्वर्ण शैलाभ शरीर महाबीर रण धीर सुकंठ प्राण रक्षक विभीषण संरक्षक दानव दल भक्षक परम उदार लंक दहन कारी गगन बिहारी भक्त हित कारी असुरारी विकट लूम धारी रुद्र अवतारी परम विक्रम कारी भक्तन सुखकारी कालनेमि कला हारी हरि जन भय हारी बाल रवि ग्रासक दुष्ट जन त्रासक त्रिभुवन प्रकाशक दीन दुख नाशक हरि जन हुलासक सूर्य शिष्य परम विद्वान नीतिवान प्रीति वान राम दूत प्रकंपित भूतभाषण कला प्रवीन नित्य नवीन राम भक्ति लीन दया सागर गुण आगर कपि कुल उजागर दीन वत्सल ज्ञानिनामग्रगण्य शरणागत पालक दानव दल घालक परम उपकारी निर्लोभता प्रतिमूर्ति विकार जेता मर्कट कुल नेता शत्रु विजेता रघुबीर प्राण प्यारे जानकी लोचन तारे अंजनी दुलारे त्रिभुवन रखवारे कविकुल उजियारे दीन जन सहारे लक्ष्मण प्राण दाता भाग्य विधाता प्रलयंकर दनुज कुल भयंकर आरति हर सुघर सिंदूर धारी मूर्तिमान त्रिपुरारि राम भक्त श्री पवन कुमार परम उदार हनुमान जी महराज के परप पावन जयंती महोत्सव पर वानराणामधीषम् के पावन पादारविन्द में कोटि नमन वंदन अभिनंदन हे महाविक्रम कर्ता अकिंचन सुरेश चंद्र मिश्रा, को श्री राम भद्र की निश्छल भक्ति की, भीख प्रदान कर निहाल करें जै जै अंजनी नंदन पुनश्च समस्त सनातन धर्मावलंबी सज्जनों देवियों को हनुम्जजयंती की बहुत-बहुत शुभकामना।।
श्री हनुमान जयंती महोत्सव पर समस्त सनातन धर्मियों को बहुत-बहुत बधाई ।।
Comments