गणतंत्र दिवस की अनंत अनंत शुभकामनाओं सहित राष्ट्र वंदना।।
- Posted By: Alopi Shankar
- साहित्य/लेख
- Updated: 26 January, 2021 20:11
- 1584

प्रकाश प्रभाव न्यूज प्रयागराज
संग्रहकर्ता - सुरेशचन्द्र मिश्रा "पत्रकार"
गणतंत्र दिवस की अनंत अनंत शुभकामनाओं सहित राष्ट्र वंदना।।
तुझको छूने को हरदम मचलता गगन।।
राष्ट्र तुझको नमन राष्ट्र तुझको नमन।।
तू हमेशा से दुनिया का सिरमौर है।।
बे वतन के लिए बस यहीं ठौर है।।
तेरी दोनों भुजाएं हैं गंगा जमन।।
राष्ट्र तुझको नमन राष्ट्र तुझको नमन।।1।।
राम का तेरे रग-रग में आदर्श है।।तेरे गौरव का नभ जैसा उत्कर्ष है।
।। तुझ पे होता है भगवान का अवतरण।।
राष्ट्र तुझको नमन राष्ट्र तुझको नमन।। 2।।
तेरी गोदी में मीरा कबीरा पले।।
छोड़ कर के सदन अपना तुलसी चले।।
सिंधु है धो रहा नित्य तेरे चरन।।
राष्ट्र तुझको नमन राष्ट्र तुझको नमन।। 3।।
तेरे सीने मे हनुमान सा जोश है।।
वेद करता सदा तेरी जय घोष है।।
चूमती तुझको सूरज कि पहली किरन।।
राष्ट्र तुझको नमन राष्ट्र तुझको नमन।। 4।।
तूने गौतम कपिल कृष्ण अर्जुन गढ़ा।।
तेरी गीता को दुनिया ने दिल से पढ़ा।।
विश्व करता युगों से तेरा अनुसरन।।
राष्ट्र तुझको नमन राष्ट्र तुझको नमन।। 5।।
तेरे बेटे कि है बस यही आरजू।।
हम रहें ना रहें पर फले फू़ले तूं।।
तुदको अर्पण हो निर्मल का तन मन वचन।।
राष्ट्र तुझको नमन राष्ट्र तुझको नमन।। 6।।
तुझको छूने को हरदम मचलता गगन।।
राष्ट्र तुझको नमन राष्ट्र तुझको नमन।।
भारत माता की जय।।
Comments