तीन कृषि कानून किसान के लिए डेथ वारेंट, इससे किसान पूंजीपतियों के हाथ की कठपुतली बनकर रह जाएंगे : संजय सिंह

तीन कृषि कानून किसान के लिए डेथ वारेंट, इससे किसान पूंजीपतियों के हाथ की कठपुतली बनकर रह जाएंगे : संजय सिंह

ppn news

तीन कृषि कानून किसान के लिए डेथ वारेंट, इससे किसान पूंजीपतियों के हाथ की कठपुतली बनकर रह जाएंगे : संजय सिंह 


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की 28 फरवरी को मेरठ में होने वाली किसान महापंचायत रैली में लोगों का समर्थन जुटाने के लिए आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ग्रेटर नोएडा पहुंचे। जहां उन्होंने ग्रेटर नोएडा के कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर महापंचायत को सफल बनाने को  लेकर चर्चा की। साथ ही इस दौरान मिलिट्री से रिटायर अशोक कमांडो और उनकी पूरी टीम को आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई.

आज आम आदमी पार्टी  के राज्यसभा सांसद व उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने दिल्ली मॉडल की विस्तार से चर्चा की और बताया कि शीघ्र होने वाले पंचायत चुनावों में अच्छे व्यक्तियों को चुने और ये लोग ही अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावो में आम आदमी के लिए मददगार साबित होंगे और उन्होने ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए तीन कृषि कानून किसान भाइयों के लिए डेथ वारेंट है इससे किसान भाई पूंजीपतियों के हाथ की कठपुतली बनकर रह जाएंगे लिहाजा यह कानून वापस कर स्वामीनाथन आयोग के अनुसार किसानों को एम एस पी पर खरीद की गारंटी प्रदान करे।

संजय सिंह जी ने हिन्द समाज सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं 2019 में गौतमबुद्ध नगर लोकसभा प्रत्याशी रहे कमांडो अशोक को आम आदमी पार्टी में शामिल कराया। कमांडो अशोक आज अपने 300 से ज्यादा समर्थकों के आम आदमी पार्टी परिवार में शामिल हुए।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *