मजदूर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में कोहराम
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 22 September, 2026 22:36
- 39

मजदूर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में कोहराम
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम के लिए
काकोरी लखनऊ। काकोरी थाना क्षेत्र के कुशमौरा गांव में मंगलवार रात एक मजदूर ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान कन्हैया लाल यादव (40) पुत्र बुद्धू निवासी कुशमौरा के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
बताया जा रहा है कि कन्हैया लाल मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। मंगलवार रात करीब आठ बजे उन्होंने घर के एक कमरे में पंखे के सहारे फांसी लगा ली। परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों को जैसे ही इसकी जानकारी हुई, उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी वहीं इस संबंध में काकोरी इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम करने से इनकार कर दिया और किसी पर आरोप प्रत्यारोप नहीं लगाया है
Comments