रक्षाबंधन पर पुलिसकर्मियों की कलाई पर बंधी स्नेह और सम्मान की राखी।

रक्षाबंधन पर पुलिसकर्मियों की कलाई पर बंधी स्नेह और सम्मान की राखी।

लोकेशन - लखनऊ 


रक्षाबंधन पर पुलिसकर्मियों की कलाई पर बंधी स्नेह और सम्मान की राखी।


राजधानी लखनऊ में रक्षाबंधन पर्व को लेकर एक बड़ी पहल देखने को मिला जहां त्योहार पर लोग सरहद पर हमारी रक्षा करते और प्रशासन के लोग दरोगा सिपाही अपना घर छोड़कर बाहर ड्यूटी पर तैनात रहते है त्योहार पर उनकी छुट्टियां भी रद्द हो जाती है आख़िर वह कैसे रक्षा बंधन का पर्व मनाए इसको देखते हुए भाई-बहन के पावन पर्व रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर भारतीय जन सेवा समिति की महिला सदस्यों ने थाना तालकटोरा पहुंचकर थाना प्रभारी कुलदीप दुबे सहित समस्त पुलिसकर्मियों को पारंपरिक रूप से माथे पर तिलक लगाकर राखी बांधी तथा मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दिया इस आत्मीय पहल से कुछ समय के लिए पूरे थाने का वातावरण भाई-बहन के स्नेह, प्रेम और सम्मान के अनोखे बंधन से सराबोर हो गया। पुलिसकर्मियों ने भी महिला सदस्यों के इस स्नेहपूर्ण प्रयास की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया इस अवसर पर थाना प्रभारी तालकटोरा कुलदीप दुबे ने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व प्रेम, विश्वास और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है। भारतीय जन सेवा समिति की महिला सदस्यों द्वारा पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर जिस आत्मीयता और सम्मान का भाव प्रकट किया गया है, उससे सभी पुलिसकर्मियों का उत्साह और मनोबल बढ़ा है। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी अपने परिवार से दूर रहकर जनता की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। ऐसे अवसरों पर समाज की ओर से मिलने वाला स्नेह और अपनापन उन्हें अपनी जिम्मेदारियों को और अधिक उत्साह एवं समर्पण के साथ निभाने की प्रेरणा देता है इस अवसर पर भारतीय जन सेवा समिति के अध्यक्ष एवं व्यापारी नेता शैलेश बाजपेई ‘शीलू’ ने कहा कि पुलिसकर्मी अपने घर-परिवार से दूर रहकर दिन-रात समाज की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। अनेक पुलिसकर्मी ऐसे होते हैं जो त्योहारों पर भी अपने परिवार के बीच नहीं पहुंच पाते और अपनी ड्यूटी को सर्वोपरि रखते हैं। ऐसे कर्मठ और समर्पित पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाना तथा उनके साथ अपनत्व और सम्मान का भाव प्रकट करना हम सभी का सामाजिक दायित्व है उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं, बल्कि सुरक्षा, विश्वास, स्नेह और सामाजिक जिम्मेदारी का भी प्रतीक है। भारतीय जन सेवा समिति आगे भी समाजहित में ऐसे मानवीय एवं जनसेवा से जुड़े कार्य करती रहेगी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से निरीक्षक राजेश कुमार उप निरीक्षक दिनेश कुमार समेत कई पुलिसकर्मी व कुसुम गुप्ता, मीना चौबे, मीरा बंसल, हेमा झा, पिंकी शर्मा, नीता द्विवेदी, नीतू सिंह बिंदु तिवारी सीमा सिंह एडवोकेट लक्ष्मी सिंह कनकलता सिंह दीप्ति सिंह सुषमा गुप्ता सरोज सिंह मिथलेश शुक्ला प्रमिला शर्मा सीमा सिंह प्रिया गुप्ता नीरू अस्थाना आरती यादव सरिता सोनी वर्षा गुप्ता,कांति सिंह माधुरी यादव समेत दर्जनों महिलाएं व पुलिसकर्मी उपस्थिति रहे

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *