काकोरी में चोरों का धावा, अलमारी तोड़ ले उड़े लाखों का माल

काकोरी में चोरों का धावा, अलमारी तोड़ ले उड़े लाखों का माल

काकोरी में चोरों का धावा, अलमारी तोड़ ले उड़े लाखों का माल

बीते सोमवार देर रात काकोरी थाना क्षेत्र के माटीपुर गांव में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया।

संदीप यादव के घर में घुसकर चोर अलमारी का ताला तोड़ लाखों रुपये का सामान और नगदी उड़ा ले गए।


काकोरी लखनऊ। ​राजधानी लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत माटीपुर गांव में सोमवार देर रात बेखौफ चोरों ने संदीप यादव के घर को निशाना बनाते हुए एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात चोर मकान में दाखिल हुए और कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे लाखों रुपये के कीमती सामान व नगदी पर हाथ साफ कर मौके से फरार हो गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर परिजनों में हड़कंप मच गया, जिसके बाद पीड़ित पक्ष ने तत्काल काकोरी थाने पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित तहरीर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। काकोरी इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि घटना की लिखित शिकायत मिलने के बाद आसपास के रास्तों व मकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस टीम संदिग्धों पर नजर बनाए हुए है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *