LPC जॉपलिंग रोड में हिन्दी कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
- Posted By: Admin
- खबरें हटके
- Updated: 9 October, 2026 17:23
- 27

PPN NEWS
Report Surendra Shukla
"दि लखनऊ पब्लिक कॉलेजिएट "के जॉपलिंग रोड शाखा में शुक्रवार दिनाँक 9अक्टूबर, 2026"को चल रहे 'हिंदी साहित्यिक माह' के अंतर्गत "अंतर सदन हिन्दी कविता पाठ प्रतियोगिता"का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा पाँच तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया।प्रतियोगिता को तीन वर्गों मे विभाजित किया गया था तथा प्रत्येक वर्ग मे चारों सदनों से २-२छात्रों का चयन किया गया।
इस प्रतियोगिता के अन्तर्गत बच्चों को अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास को प्रदर्शित करने और प्रसिद्ध कवियों की कविताओं के पाठन का अवसर मिला।
मनुष्य के जीवन में कविता का विशेष महत्व है। कविता मानुषी प्रकृति के साथ जुड़ी होती है | कविता सृष्टि के सौंदर्य का बोध कराती है। किसी कवि ने सही ही कहा है कि जहाँ न पहुंचे रवि, वहाँ पहुँचे कवि।
प्रत्येक प्रतिभागी ने कविता के चयन ,अपने स्मरण शक्ति ,.उतार-चढ़ाव के साथ अभिव्यक्ति आदि के साथ काव्य पाठ करते हुए निर्णायकों का मन मोह लिया। अंत में मैं फारेहा खान जी ने विजयी प्रतिभागियों को शाबाशी देते हुए कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों के प्रदर्शन और उनके द्वारा प्रदर्शित आत्मविश्वास की सराहना की।
प्रतियोगिता के परिणाम कुछ इस प्रकार हैं।
वर्ग ‘अ’ में प्रथम स्थान प्राप्त किया है अंबर सदन की यशी शुक्ला ने ।
द्वितीय स्थान प्राप्त किया है सफायर सदन की हाजरा रेहान ने एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया है रूबी सदन की लाइबा सिद्दीकी एवं एमरेल्ड सदन की आयजा फतिमा ने।
ग्रुप ‘ब’ में प्रथम स्थान प्राप्त किया है सफायर सदन से इल्मा खान ने। द्वितीय स्थान प्राप्त किया है इमरेल्ड सदन से अक्षिका गुप्ता ने एवं रूबी सदन से दिव्यम गुप्ता, हया हाशमी एवं अंबर से हर्षिता सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
ग्रुप ‘स’ में प्रथम स्थान प्राप्त किया है सफायर सदन की मनोज्ञा मौर्या ने। द्वितीय स्थान प्राप्त किया है अंबर सदन की आइरा शाकिब एवं भव्या रस्तोगी ने व एमरेल्ड सदन के अद्विक गुप्ता एवं रूबी सदन से बुतूल फातिमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।
Comments