नवरात्रि को लेकर पीस कमेटी की बैठक, अधिकारियों ने दिए शांतिपूर्ण आयोजन के निर्देश

नवरात्रि को लेकर पीस कमेटी की बैठक, अधिकारियों ने दिए शांतिपूर्ण आयोजन के निर्देश

PPN NEWS 

रिपोर्ट - दिनेश कुमार (जिला संवाददाता)

नवरात्रि को लेकर पीस कमेटी की बैठक, अधिकारियों ने दिए शांतिपूर्ण आयोजन के निर्देश

कौशाम्बी। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मूरतगंज स्थित एक गेस्ट हाउस में नवरात्रि एवं दुर्गा पूजा को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों के पदाधिकारी, आयोजक और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।


बैठक में उप जिलाधिकारी प्रेरणा गौतम ने दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारियों से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में आयोजन कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि पूजा पंडालों से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल संदीपन घाट थाना प्रभारी नागेंद्र कुमार नागर को सूचना दें, ताकि समय रहते उसका समाधान कराया जा सके।


अधिकारियों ने आयोजन के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने पर भी जोर दिया।


बैठक में मूरतगंज चौकी प्रभारी अनिल कुमार पांडेय समेत थाना क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारी एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।


-

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *