धूमधाम से मनाई गई महान सम्राट अशोक की जयंती
- Posted By: Dinesh Kumar
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 30 March, 2026 12:18
- 33

PPN NEWS
रिपोर्ट - दिनेश कुमार (जिला संवाददाता)
धूमधाम से मनाई गई महान सम्राट अशोक की जयंती
कौशाम्बी। मंझनपुर नगर पालिका के अशोक नगर चपरी आम ओसा में सम्राट अशोक सेना के तत्वाधान में सम्राट अशोक जयंती समारोह रविवार को आयोजित किया गया। सम्राट अशोक की जयंती के अवसर पर हजारों लोग एकत्रित हुए और बड़े धूमधाम से सम्राट अशोक की जयंती मनाया। इस अवसर पर शिक्षक एवं गायक विद्यासागर मौर्य ने सम्राट अशोक के गीतों से उपस्थित लोगों का मनमोहन लिया। उपस्थित वक्ताओं ने महान सम्राट अशोक के जीवन उनके अद्वितीय साहस, सुशासन, न्यायप्रियता एवं जनकल्याणकारी नीतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस मौके पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि सम्राट अशोक केवल एक वीर योद्धा ही नहीं, बल्कि शांति, धर्म और मानवता के प्रतीक भी थे। उनके आदर्श आज भी समाज को सही दिशा देने का कार्य कर रहे हैं, जिस पर हम सभी को गर्व है। कार्यक्रम के संयोजक डॉक्टर संजय मौर्य एवं सम्राट अशोक सेना के पदाधिकारियो ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगो क आभार व्यक्त किया जिनके सहयोग से यह भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस मौके भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मराज मौर्य डिस्टिक कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष शिवमोहन मौर्य सुरेश नागर चौधरी रामनरेश मौर्य अजय मौर्या नगर पालिका के तमाम पार्षद नेता आम जनता कार्यक्रम में मौजूद रहे। सम्राट अशोक की जयंती के अवसर पर आयोजित भव्य सम्राट अशोक महान की झांकी एवं मोटरसाइकिल रैली ओसा चौराहा चपरी आम से मंझनपुर कलश चौराहा तक निकाली गई।

Comments