रेलवे बाईपास नौढिया में ट्रेन से कट कर एक ब्यक्ति की दर्दनाक मौत
- Posted By: Dinesh Kumar
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 10 September, 2026 19:09
- 29

PPN NEWS
रिपोर्ट - दिनेश कुमार (जिला संवाददाता)
रेलवे बाईपास नौढिया में ट्रेन से कट कर एक ब्यक्ति की दर्दनाक मौत
कौशाम्बी। कोखराज थाना क्षेत्र के टिकाडीह व नौढिया के बीच रेलवे बाईपास में रेलवे लाइन पर एक ब्यक्ति की माल गाड़ी से कटकर दर्दनाक मौत हो गयी हैं। लोगों को जानकारी मिलने पर भीड़ लग गई ग्रामीणों ने मृतक की पहचान राजा उम्र 35 वर्ष पुत्र दौलत पासी के रूप में हुई हैं। परिजनों को सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुँचे हैं। परिजनों ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार के यहाँ चमन्धा में जा रहा था। रेलवे लाइन पार करते वक्त वह चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुँची चौकी पुलिस व रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। राजा की मौत के बाद परिजनों का रो रो कर हाल बेहाल है।
Comments