अवध कॉलेजिएट में बाल दिवस का भव्य एवं यादगार आयोजन

अवध कॉलेजिएट में बाल दिवस का भव्य एवं यादगार आयोजन

PPN NEWS

 अमित श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ

बच्चों के चेहरों पर खिलीं मुस्कानें, खुशियों और उल्लास से गूंज उठे सभी परिसर


बाल दिवस के पावन अवसर पर अवध कॉलेजिएट (Avadh Collegiate – A Group of Schools and College)  के सभी परिसरों 6th एवं लिटिल मंचकिंस में तीन दिवसीय विशेष उत्सव का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया।


विद्यालय प्रबंधन द्वारा बच्चों के बचपन को खुशियों, मनोरंजन और अविस्मरणीय यादों से सजाने के उद्देश्य से अनेक आकर्षक गतिविधियों की व्यवस्था की गई। विशेष मूवी शो, विद्यालय परिसर में पिकनिक, रोमांचक एनिमल राइड्स, बाउंसी ,पॉटरी गतिविधियाँ, मनोरंजक कार्यक्रम तथा बच्चों की पसंदीदा कैंडी फ्लॉस व केक जैसी स्वादिष्ट मिठाइयों ने उत्सव में चार चाँद लगा दिए।


प्रत्येक परिसर में बच्चों के लिए अलग-अलग मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें नन्हे-मुन्नों से लेकर प्राथमिक कक्षाओं तक के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। बच्चों की खिलखिलाहट, उत्सुकता और चमकते चेहरों ने पूरे वातावरण को आनंदमय बना दिया।


इस विशेष आयोजन के पीछे अवध कॉलेजिएट के संस्थापक प्रबंधक श्री सर्वजीत  सिंह जी एवं संस्थापक प्रबन्ध निदेशिका श्रीमती जतिंदर वालिया जी की बच्चों के प्रति विशेष संवेदनशीलता, स्नेह और दूरदर्शी सोच रही। उनके मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन से सभी परिसरों में बच्चों के लिए यादगार बाल दिवस सुनिश्चित किया गया।

इस भव्य आयोजन को सफल एवं यादगार बनाने में सभी शाखाओं के प्रधानाचार्याओं एवं उनकी समर्पित टीमों की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही। सभी प्रधानाचार्याओं ने प्रबंधन के दिशा-निर्देशों का कुशलतापूर्वक पालन करते हुए बच्चों की रुचि,सुरक्षा एवं मनोरंजन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। प्रत्येक परिसर में गतिविधियों का सुंदर समन्वय, सुव्यवस्थित व्यवस्थाएँ और शिक्षकों का उत्साहपूर्ण सहयोग देखने को मिला। उनके कुशल नेतृत्व एवं समस्त स्टाफ के सामूहिक प्रयासों ने इस आयोजन को बच्चों के लिए खुशियों और अपनत्व से भरा यादगार अनुभव बना दिया।

अवध कॉलेजिएट प्रबंधन ने सभी प्राचार्यों, शिक्षकों एवं सहयोगी कर्मचारियों के समर्पण, रचनात्मकता और अथक प्रयासों की सराहना की।

प्रबंधन का मानना है कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों को खुशहाल बचपन, रचनात्मक अवसर और जीवनभर संजोने योग्य यादें देना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *