प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2 के प्रचार प्रसार हेतु वाटरशेड यात्रा अभियान के तहत हरी झण्डी दिखा कर किया रवाना।

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2 के प्रचार प्रसार हेतु वाटरशेड यात्रा अभियान के तहत हरी झण्डी दिखा कर किया रवाना।

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2 के प्रचार प्रसार हेतु वाटरशेड यात्रा अभियान के तहत हरी झण्डी दिखा कर किया रवाना।

कौशाम्बी। विकास खण्ड कौशाम्बी के ग्राम पंचायत कोसम इनाम में कृषि विभाग की भूमि संरक्षण इकाई- कौशाम्बी की ओर से संचालित वाटरशेड विकास घटक प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 के प्रचार प्रसार हेतु वाटरशेड यात्रा अभियान के तहत वाटरशेड विकास यात्रा प्रचार वाहन शुक्रवार को प्रधान फूला देवी  शिवपूजन यादव एवं भूमि संरक्षण अधिकारी विपिन कुमार  द्वारा वॉटर शेड यात्रा का हरी झण्डी दिखाकर परियोजना क्षेत्र के लिये रवाना किया।

विकास खण्ड कौशाम्बी के डा0 मनोज कुमार सिंह कृषि विज्ञान केन्द्र कौशाम्बी ने जल संचयन तथा भूमि संरक्षण के लाभों पर प्रकाश डाला तथा इसके पहल के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।साथ ही स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा जल कलश यात्रा निकलते हुए जगरूकता कार्यक्रम चलाया गया व नये कार्यो के भूमि पूजन कराया गया , प्रभात फेरी निकाली गई। उपस्थित ग्राम प्रधान द्वारा आये लोगो को भूमि एवं जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। मौके पर  विरिष्ट प्रा0सहायक ग्रुप ए पवन कुमार मौर्य अवर अभियंता धर्मेंद्र कुमार वरि0 प्रा0 वि0 सहा0 उदय भान सिंह प्रा0 वि0 सहा0 ग्रुप सी0 ( WC सचिव ) प्रदीप कुमार यादव दिनेश सिंह कनिष्ट सहायक BMM निलनिधि खरे ग्राम पंचायत अधिकारी सुशील सिंह  आदि लोग उपस्थित रहे।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *