मूरतगंज चौकी प्रभारी कुमार शंकरम को दी गई भावभीनी विदाई

मूरतगंज चौकी प्रभारी कुमार शंकरम को दी गई भावभीनी विदाई

PPN NEWS

रिपोर्ट - दिनेश कुमार, जिला संवाददाता कौशाम्बी

मूरतगंज चौकी प्रभारी कुमार शंकरम को दी गई भावभीनी विदाई

कौशाम्बी। संदीपन घाट थाना क्षेत्र की मूरतगंज पुलिस चौकी में बुधवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। चौकी प्रभारी कुमार शंकरम के महेवाघाट थाने में स्थानांतरण होने पर साथी पुलिसकर्मियों और क्षेत्रीय लोगों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। अब उन्हें महेवाघाट थाना प्रभारी की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।


समारोह के दौरान पुलिसकर्मियों ने कुमार शंकरम को फूल-मालाओं से सम्मानित किया और मिठाई खिलाकर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान लोगों ने कहा कि उन्होंने अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ किया। उनके सहज व्यवहार और मिलनसार कार्यशैली की सभी ने सराहना की।


अपने संबोधन में कुमार शंकरम ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मूरतगंज चौकी में बिताया गया कार्यकाल उनके लिए हमेशा यादगार रहेगा।


इस अवसर पर एसआई सुशील कुमार, बंटूराम, चंद्रभान सिंह, कांस्टेबल रोहित तिवारी, मनोज यादव, अरुण विश्वकर्मा समेत अन्य पुलिसकर्मी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *