कड़ा दर्शन को जा रही भक्तों की पिकअप को बस ने मारी टक्कर, एक की मौत दर्जनों घायल

कड़ा दर्शन को जा रही भक्तों की पिकअप को बस ने मारी टक्कर, एक की मौत दर्जनों घायल

PPN NEWS 

रिपोर्ट- दिनेश कुमार (जिला संवाददाता) 

कड़ा दर्शन को जा रही भक्तों की पिकअप को बस ने मारी टक्कर, एक की मौत दर्जनों घायल

कौशांबी। तीन दर्जन भक्तों को लेकर कड़ा धाम दर्शन को का जा रही पिकअप वाहन को कोखराज थाना क्षेत्र के मलाक भायल हाइवे के पास तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी है जिससे पिकअप सड़क पर पलट गई है और पिकअप में सवार लोग वाहन से नीचे गिर गए हैं दुर्घटना के बाद मौके पर कोहराम मच गया। दुर्घटना देखकर आसपास के सैकड़ो लोग मौके पर पहुंचे। मामले की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है। इस दुर्घटना में रामशरण की मौत हो गई है। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक अमिता सिंह सीओ, सिराथू सतेंद्र तिवारी, उपजिलाधिकारी सिराथू प्रमेश श्रीवास्तव,याता यात प्रभारी सीओ आदि पुलिस बल मौके पर पहुँचे है और बचाव एवं राहत कार्य में लगे है ।


जानकारी के मुताबिक चायल क्षेत्र के निजाम पुर पुरैनी से पिकअप वाहन में सवार होकर लगभग 35 लोग मां शीतला देवी का दर्शन करने कड़ा धाम जा रहे थे जैसे ही पिकअप सवार कोखराज थाना क्षेत्र के मलाक भायल हाइवे के पास पहुंचे तेज रफ्तार बस ने दर्शनार्थियों की पिक अप में जोरदार टक्कर मार दी जिससे पिकअप सड़क पर पलट गई। इस दुर्घटना में पिकअप में सवार सभी लोग सड़क पर बिखर गए। दुर्घटना भीषण थी जिससे मौके पर कोहराम मच गया सूचना पाकर मौके पर आसपास के सैकड़ो लोग पहुंचे मामले की सूचना थाना पुलिस और एंबुलेंस को दी गई है सूचना पाकर भारी पुलिस फोर्स मौके में पहुंची और घायलों को बाहर निकाल कर एंबुलेंस से इलाज के लिए अस्पताल भेजा है बताया जाता है कि इस दुर्घटना में एक दर्जन लोगों की हालत गंभीर है। दुर्घटना में रामशरण की मौत हो गई है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक बार फिर यातायात व्यवस्था की बड़ी खामियां उजागर हुई है माल वाहनों में सवारी लेकर चलने पर सरकार ने पूरी तरह से रोक लगाई है और यदि पिकअप वाहन में जा रही सवारियों पर यातायात पुलिस ने रोक दिया होता तो दुर्घटना बचाई जा सकती थी लेकिन यातायात पुलिस तो पूरे दिन वसूली में मस्त है उससे यातायात कानून व्यवस्था से मतलब नहीं रह गया है जिससे दुर्घटना के बाद एक बार फिर यातायात पुलिस की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं कि दुर्घटना रोकने का प्रयास न करने वाली यातायात पुलिस पर क्या कार्यवाही होगी जनता इसका जवाब चाहती है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *