करारी पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान,अपराध से दूर रहने की दिलाई शपथ

करारी पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान,अपराध से दूर रहने की दिलाई शपथ

PPN NEWS 

रिपोर्ट - दिनेश कुमार (जिला संवाददाता)

करारी पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान,अपराध से दूर रहने की दिलाई शपथ 

कौशाम्बी। आगामी त्योहारों और मेले को देखते हुए करारी थाना पुलिस सक्रिय हो गई है। नव नियुक्त थानाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ पाण्डेय के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के बैसकांटी गांव में जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत चोरी, छिनैती और जेबकतरी में संलिप्त महिला-पुरुषों को एकत्र किया गया। पुलिस ने सभी को भविष्य में अपराध न करने की शपथ दिलाई। थानाध्यक्ष ने आपराधिक गतिविधियों पर होने वाली कानूनी कार्रवाई की जानकारी देते हुए अपराध का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने की नसीहत दी। इस दौरान लोगों ने अपराध से दूर रहने और अपने बच्चों को भी बुराइयों से बचाने का संकल्प लिया। त्योहारों के मद्देनजर अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की इस पहल की ग्रामीणों ने सराहना की।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *