गुण्डा नियन्त्रण अधिनियम में 04 लोग जिला बदर
- Posted By: Dinesh Kumar
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 21 February, 2026 21:31
- 38

PPN NEWS
रिपोर्ट - दिनेश कुमार (जिला संवाददाता)
गुण्डा नियन्त्रण अधिनियम में 04 लोग जिला बदर
कौशाम्बी। जिलाधिकारी डॉ.अमित पाल ने गुण्डा नियन्त्रण अधिनियम 3(3) के अन्तर्गत कुल 04 लोगों को जिला बदर करने का आदेश दिए है। जिला बदर होने वालों में-रामतीरथ उर्फ तीरथ मौर्या पुत्र राम सुरेश निवासी ग्राम-रामपुर मडूकी थाना-मंझनपुर को 06 माह के लिए जिला बदर किया गया है। इसी प्रकार विकास तिवारी पुत्र कन्धई तिवारी निवासी ग्राम-इचौली थाना-कोखराज को 06 माह के लिए, सुनील तिवारी उर्फ मिथुन तिवारी पुत्र कन्धई तिवारी ग्राम-इचौली थाना-कोखराज को 06 माह के लिए एवं सुभाष सिंह पुत्र धारा सिंह निवासी ग्राम-लोधौर थाना-पिपरी को 06 माह के लिए जिला बदर किया गया।

Comments