बीआरसी मूरतगंज में निकाली गई नव भारत साक्षरता रैली
- Posted By: Dinesh Kumar
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 9 September, 2026 07:07
- 28

PPN NEWS
रिपोर्ट - दिनेश कुमार (जिला संवाददाता)
बीआरसी मूरतगंज में निकाली गई नव भारत साक्षरता रैली
कौशाम्बी। नव साक्षरता अभियान के अंतर्गत बीआरसी मूरतगंज में खंड शिक्षा अधिकारी नीरज उमराव की अध्यक्षता में मंगलवार को साक्षरता रैली निकाली गई। अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाने की घोषणा यूनेस्को द्वारा 1966 में की गई थी। तब से लेकर आज तक 8 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी मूरतगंज में कहा कि विकास का रास्ता तभी खुलता है जब लोग साक्षर होते है। समाज के सभी जागरूक नागरिकों की जिम्मेदारी बनती है कि कोई भी व्यक्ति निरक्षर ना रहे। निरक्षरता व्यक्ति के जीवन में एक अभिशाप के जैसे होती है। रैली के नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया जिसमें मुख्य रूप से साक्षर होगा जब इंसान, तभी बनेगा देश महान ।दीप से दीप जलाएंगे,साक्षर देश बनाएंगे जैसे नैरो से लोगों के अंदर नव साक्षरता के प्रति जागरूकता पैदा की गई। जब साक्षरता की बात की जाती है उसमें बेसिक शिक्षा की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है। विकसित भारत के लिए देश के सभी नागरिकों को साक्षर होना अत्यंत आवश्यक है।जागरूकता रैली मे आलोक द्विवेदी,मारुति नंदन त्रिपाठी प्रखर नरेश,शशि कला पांडे,दिलीप,राकेश बत्रा,सूरज सिंह, प्रदीप, रोली कुशवाहा, ज्योति सिंह, निधि,विभा के साथ-साथ विकासखंड के अन्य शिक्षक भी उपस्थित रहे साथ ही साथ क्षेत्रीय लोग भी रैली में सम्मिलित हुए।
Comments