अखिल भारतीय दर्जी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए दीपक दर्जी।
- Posted By: ANIL KUMAR
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 25 March, 2025 22:59
- 59

अखिल भारतीय दर्जी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए दीपक दर्जी।
कौशाम्बी। सिराथू तहसील क्षेत्र के धना का पूरा निवासी दीपक दर्जी को अखिल भारतीय दर्जी महासभा का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है। दर्जी महासभा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर उन्होंने संगठन का आभार प्रकट करते हुए संगठन के प्रति ईमानदारी पूर्वक अपने दायित्व का निर्वहन करने की जिम्मेदारी ली है। दर्जी समाज के सर्वागर्गीण विकास के लिए लगन एवं मेहनत को देखते हुए दीपक को प्रदेश स्तर की बड़ी जिम्मेदारी से नवाजा गया है। संगठन को पूर्ण विश्वास है कि दीपक के नेतृत्व में संगठन और भी मजबूत होगा। इसलिए उनको प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना संगठन के द्वारा की गई है। दीपक जैसे ही प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए उनके चाहने वाले आज का कार्यक्रम नगर पालिका मंझनपुर के भेलखा गांव में आयोजित किया गया जिसमें अखिल भारतीय दर्जी महासभा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष दीपक दर्जी का स्वागत किया गया जिसमें छेदीलाल दर्जी अनिल दर्जी बृजेश कुमार दर्जी जी रामू दर्जी तरुण दर्जी विमलेश दर्जी दीपू दर्जी कुलदीप दर्जी रत्नेश दर्जी सत्यम दर्जी रवि कुमार दर्जी रोहित दर्जी राज दर्जी आदि समाज के लोग उपस्थित रहे उनको बधाई संदेश भेज रहे हैं।
Comments