समाजवादी पार्टी व महान दल गठबंधन की प्रदेश में बनेगी सरकार- संदीप मौर्या
- Posted By: Mithlesh Kumar
- राजनीति
- Updated: 9 November, 2021 08:54
- 3425

प्रकाश प्रभाव न्यूज़
कौशाम्बी। 08-11-2021
मिथलेश कुमार (मोनू साहू)
असि0 ब्यूरो कौशाम्बी
समाजवादी पार्टी व महान दल गठबंधन की प्रदेश में बनेगी सरकार- संदीप मौर्या
विधानसभा 2022 का चुनाव महान दल व समाजवादी पार्टी मिलकर पूरे प्रदेश में लड़ेंगी चुनाव
कौशाम्बी। जनपद मुख्यालय मंझनपुर के बुद्ध नगर में महान दल कार्यकर्ताओ की बैठक संपन्न हुई। बैठक को जिलाध्यक्ष महान दल प्रयागराज संदीप कुमार मौर्य ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 2022 विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। महान दल के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य के विचारों नीतियों को पहुंचाने का काम कर रहे है। जिससे जिला कमेटी विधानसभा कमेटी बूथ स्तर कमेटी का गठन जल्द हो सके उन्होंने कहा कि महान दल व समाजवादी पार्टी का गठबंधन हो चुका है।
विधानसभा 2022 का चुनाव महान दल व समाजवादी पार्टी मिलकर पूरे प्रदेश में चुनाव लड़ेगी। जिला अध्यक्ष ने कहा कि महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य का प्रयास है कि हमारा समाज अपने झंडे के नीचे आ जाए एक उसका घर हो जाए क्योंकि उत्तर प्रदेश में मौर्य कुशवाहा शाक्य सैनी कंबोज समाज 14% की आबादी में निवास करता है और आजादी के बाद से समाज हमेशा दूसरी पार्टी को वोट करता रहा जिसके बदले में इस समाज को हक अधिकार हिस्सा तो छोड़ो मान सम्मान तक नहीं मिलता।
महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य ने महान दल का गठन 2008 में किया और पार्टी ने 2012 विधानसभा चुनाव में 7 से 8 लाख वोट हासिल किया दर्जनों सीटों पर दूसरे तीसरे चौथे पांचवें स्थान पर पार्टी ने स्थान बनाया। इसी क्रम में बैठक में उपस्थित राम प्रसाद मौर्य, सुमित मौर्य, दीपक सिंह, जिला उपाध्यक्ष अजमल हसन खान, अरविंद मौर्य, संजीव मौर्य, राघवेंद्र मौर्य, विनोद मौर्य, सकेत मौर्य मयंक मौर्य सोनू मौर्य जयचंद मौर्य आदि लोग उपस्थित रहे।
Comments