उदित यादव को सपा का सचिव बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की अनुमति से जिलाध्यक्ष जय सिंह जयंत ने पूर्व ब्लाक प्रमुख एवं पूर्व जिलाध्यक्ष स्व.दिनेश पाल यादव के पुत्र उदित यादव को पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा को देखते हुए जिला सचिव के पद पर नियुक्त किया है।उदित यादव मूल रूप से मलिहाबाद विधानसभा क्षेत्र के अमानीगंज गांव के निवासी हैं।जिला सचिव बनाये जाने पर सांसद आरके चौधरी,जिलाध्यक्ष जय सिंह जयंत,प्रदेश उपाध्यक्ष सीएल वर्मा,प्रदेश सचिव चौधरी मुलतान सिंह यादव,जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान,जिला निर्वाचन प्रभारी टीबी सिंह सहित अन्य सपा नेताओं एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय पर फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से विधानसभा अध्यक्ष सोनीष मौर्य,उपाध्यक्ष विजयश्री गौतम,दीपक यादव देवा,सांसद प्रतिनिधि बचान सिंह यादव,ब्लाक अध्यक्ष संदीप सिंह यादव,एडवोकेट केशरी राव मोहर सिंह यादव,खलनायक यादव,पूर्व विधायक प्रत्याशी राजबाला रावत,विजयश्री गौतम,निवर्तमान विधायक प्रत्याशी सोनू कनौजिया,चेयरमैन नजमी खाँ,पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी संगीता यादव,रवींद्र सिंह यादव,स्वयं सिंह उर्फ पल्लन यादव, पिन्नू यादवजिला पंचायत सदस्य पन्ना लाल रावत,प्रधान संघ अध्यक्ष आनन्द यादव,जीशान वली खान,महिला सभा जिलाध्यक्ष प्रेमलता यादव सहित सहित दर्जनों सपा कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।
Comments