समाजवादी पार्टी ने छह में से पांच विधानसभाओं के प्रत्याशी किये घोषित

समाजवादी पार्टी ने छह में से पांच विधानसभाओं के प्रत्याशी किये घोषित

समाजवादी पार्टी ने छह में से पांच विधानसभाओं के प्रत्याशी किये घोषित


पी पी एन न्यूज

(कमलेन्द्र सिंह)

फतेहपुर। 

भारतीय जनता पार्टी ने जहॉ बीते दिनों जनपद की छह विधानसभाओं में से चार के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी थी। वहीं आज देर शाम आयी सूची में समाजवादी पार्टी ने भी अपने पांच प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।

देर शाम प्रत्याशियों के नामों की घोषणा होने के बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि अब समाजवादी पार्टी की जीत सुनिश्चित है। अब प्रत्याशियों के लिए घर-घर जाकर समर्थन मांगा जाएगा और समाजवादी पार्टी की नीतियों व रीतियों को जन-जन तक पहुॅचाने का काम किया जाएगा।

 सोमवार की देर शाम जारी हुई समाजवादी पार्टी की सूची में 238 जहानाबाद से पूर्व विधायक मदन गोपाल वर्मा, 239 बिन्दकी से सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामेश्वर दयाल दयालू गुप्ता व नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन चन्द्र प्रकाश लोधी को पुनः 240 सदर विधानसभा से प्रत्याशी घोषित किया गया है। ज्ञातव्य रहे कि उक्त तीनों सीटों पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वर्ष 2017 के चुनाव में भी मैदान में उतारा था, किन्तु मोदी लहर में सपा का गणित धराशायी साबित हुआ था और उक्त सभी प्रत्याशी भारी अंतर से चुनाव हार गये थे।

समाजवादी पार्टी ने इनके अलावा 241 अयाह-शाह विधानसभा से पूर्व राज्यसभा सांसद/सपा के राष्ट्रीय महासचिव विशम्भर प्रसाद निषाद व 241 हुसैनगंज विधानसभा से पूर्व मंत्री स्व. मुन्ना लाल मौर्य की धर्मपत्नी ऊषा मौर्य को प्रत्याशी घोषित किया है। आपको बता दें कि इसके पूर्व ऊषा मौर्य वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री थीं और बीते वर्ष ही कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। 

जारी हुई सूची के सम्बन्ध में जब समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का मन टटोलने का प्रयास किया गया तो सपा नेताओं का कहना रहा कि सपाध्यक्ष द्वारा जो सूची जारी की गयी है वह सही निर्णय है। समाजवादी पार्टी को भारी बहुमत से जीत दिलाने का जनपद में काम किया जाएगा और भारतीय जनता पार्टी का सूपड़ा साफ हो जाएगा।

सूची जारी होने के बाद घोषित हुए प्रत्याशियों के समर्थकों में खुशी देखी गयी और एक-दूसरे को मिष्ठान खिलाकर खुशी का इजहार करते हुए गले मिलते देखे गये। इतना ही नही समर्थको के द्वारा पटाखे दागकर भी खुशी का इजहार किया गया।

उधर फतेहपुर जिले की खागा (सु.) सीट पर समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी अभी तक घोषित नही हुआ हैै, जिसको लेकर तरह-तरह के कयास लगाये जा रहे है। कुछ लोगो का कहना रहा कि उक्त सीट अपना दल (के) गुट को मिल सकती है। जबकि सपा के जानकारों का कहना रहा कि उक्त सीट पर भी अगले 48 घंटे के अन्दर प्रत्याशी घोषित कर दिये जायेंगे।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *