देश को राष्ट्रीय विकल्प देने के उद्देश्य से राष्ट्रीय तीसरा मोर्चा पार्टी का गठन

PPN NEWS
लखनऊ
Report, Neeraj Upadhyay
देश को राष्ट्रीय विकल्प देने के उद्देश्य से राष्ट्रीय तीसरा मोर्चा पार्टी का गठन
लखनऊ - देश में राजनीतिक अनिश्चितता, अराजकता, एवं जनाक्रोश, का संज्ञान लेते हुए, दलितों, किसानों, मजदूरों, अल्पसंख्यकों, एवं वंचित समाज को उनके नैतिक अधिकारों की पुर्ती के उद्देश्य से उतर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में राष्ट्रीय तीसरा विकल्प पार्टी की स्थापना की गई.
राष्ट्रीय प्रवक्ता अभिनंदन पाठक ने सभा को संबोधित करते हुऐ राष्ट्रीय कार्यालय न्यू गडौरा बेहसा टी.पी.नगर कानपुर रोड लखनऊ स्थित में पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की. आज बडे गर्व और हर्ष का विषय है कि देश में माननीय डॉ.सुरेन्द्र शर्मा जी के नेतृत्व में एक राजनीतिक पार्टी का गठन किया गया है.
पार्टी का नाम राष्ट्रीय तीसरा विकल्प पार्टी का गठन किया गया है जो की देश में हर वर्ग गरीबों के लिए के लिए किसानों , मजदूरों, युवाओं, व्यपारियो, न्यायपालिका कार्यपालिका, व्यवस्थापिका ,मीडिया का मान सम्मान करने के उद्देश्य भावनाओं से बनाई गई है. देश मजबूत हो क्योंकि संगठन के अध्यक्ष डॉ सुरेन्द्र शर्मा जी ने सेवा के बल पर भारतीय मजदूर किसान संगठन (राष्ट्रवादी) उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव में भारी सफलता हमारी प्रत्याशियों को मिली है इससे प्रेरणा मिली है जो फल आया है.
इस बात की प्रेरणा से राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने राष्ट्रीय तीसरा विकल्प पार्टी का गठन किया है. जिसका शुभारंभ हो गया है. भविष्य में हमारे संगठन में उन्होंने वर्तमान आजादी के बाद से ही सत्तारूढ़ पार्टियों ने देश की दुर्गति की है. अशांत भ्रष्टाचार और उत्पीड़न शोषण हो रहा है. हमारी पार्टी 2022 मे आने वाले चुनाव में प्रदेश की सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी और मैदान में आयेंगे. 2022 में उत्तर प्रदेश की सरकार में बिना हमारे समर्थन के सरकार नहीं बनेगी.
Comments