उत्तर प्रदेश में अराजकता का माहौल बन गया है- ओमप्रकाश राजभर

उत्तर प्रदेश में अराजकता का माहौल बन गया है- ओमप्रकाश राजभर

Prakash Prabhaw News

लखनऊ।

Report, Monu Safi


उत्तर प्रदेश में अराजकता का माहौल बन गया है- ओमप्रकाश राजभर 

उत्तर प्रदेश में राजनीति एक बार फिर से धीरे-धीरे गर्म होने लगी है आने वाले चुनाव के मद्देनजर कई पार्टियां अंदरूनी तौर पर एक दूसरे से मुलाकात कर रही हैं। 

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव पाल सिंह यादव से गुरुवार को मुलाकात की।

ये मुलाकात शिवपाल सिंह यादव के लखनऊ स्थित उनके आवास पर की गयी।

इस मुलाकात की जानकारी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुख्य प्रवक्ता अरुन राजभर ने दिया।

उन्होंने बताया कि दोनों नेताओं ने मुलाकात कर उत्तर प्रदेश की जनता के अंदर आजकल जिस तरह का भय बैठा हुआ है उस पर चर्चा की।

दोनों नेताओं ने बताया कि उत्तर प्रदेश में अराजकता का माहौल बन गया है। चारो तरह लूट हत्या बलात्कार, फिरौती, अपहरण जैसी घटनाएं प्रतिदिन हो रही है।

योगी सरकार 24 करोड़ जनता को सुरक्षा देने में असफल हो गयी है। कानून व्यवस्था के नाम पर जीरो टॉलरेंस की बात करना सिर्फ छलावा है। समाज का हर तबका त्राहि त्राहि कर रहा है और सरकार सो रही है।

इतना ही नहीं दोनों नेताओं ने शिक्षा को निजीकरण करने व पिछड़े ,दलित आरक्षण के मुद्दों पर भी चर्चा किये। 

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *