इस नंबर पर मिस कॉल दीजिये और बनिए आम आदमी पार्टी के सदस्य

इस नंबर पर मिस कॉल दीजिये और बनिए आम आदमी पार्टी के सदस्य

prakash prabhaw news

लखनऊ :

9151403403 पर मिस कॉल के जरिए भी लोग आम आदमी पार्टी के सदस्य बन सकते हैं - संजय सिंह

 आज से आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में बहुत बड़ा सदस्यता अभियान शुरू करने जा रही है और इसका नाम हमने दिया है यूपी जोड़ो अभियान। इस यूपी जोड़ो अभियान में पूरे उत्तर प्रदेश के अंदर एक माह में एक करोड़ सदस्य बनाने का हमने लक्ष्य रखा है। यानी लगभग 25000 सदस्य 1 विधानसभा के अंदर बनाने हैं।

इसमें मेन विंग सहित हमारे सारे फ्रंटल संगठनों के कार्यकर्ता और साथी काम करेंगे। हमारे साथी गांव में जाएंगे, शहरों में जाएंगे, कस्बों में जाएंगे, शिविर लगाएंगे, सम्मेलन करेंगे। यानी हर प्रकार से लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम करेंगे। ये बातें आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने गुरुवार को प्रदेश कार्यालय पर पार्टी के यूपी जोड़ो अभियान का शुभारंभ करते हुए पत्रकार वार्ता में कहीं।

संजय सिंह ने कहा कि सदस्यता अभियान में जुड़ने वाले नए साथियों से हम पता करेंगे कि क्या वह पार्टी के लिए काम करना चाहेंगे। ऐसे लोगों का हम डाटा तैयार करेंगे और उनसे उनके क्षेत्र, जिले में, ब्लॉक में, आई टी सेल में जहां वो काम करके पार्टी को अपनी सेवाएं देना चाहते हैं उसके अनुरूप उनको जिम्मेदारी भी दी जाएगी।

यह पूरा सदस्यता अभियान निशुल्क होगा। इसमें हमारी ओर से कोई मेंबरशिप फीस नहीं रखी गई है। इसमें एक मिस कॉल नंबर हमने जारी किया है। 9151403403 पर मिस कॉल के जरिए भी लोग आम आदमी पार्टी के सदस्य बन सकते हैं। उनके पास रसीद काटने वाला कोई व्यक्ति नहीं पहुंच पाया तो मिल सकते हैं वेबसाइट पर जाकर भी वो सदस्य बन सकते हैं।

हर रोज दो विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे संजय सिंह

प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों में चलने वाले आपके यूपी जोड़ो के बारे में बताते हुए संजय सिंह ने कहा कि तय लक्ष्य की प्राप्ति के लिए वह खुद हर रोज 2 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह की अगुवाई में प्रदेश सहप्रभारी ब्रज कुमारी सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष सरबजीत सिंह मक्कड़, प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता वैभव माहेश्वरी, चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रकोष्ठ के शैलेंद्र पांडेय, अभिनव राय, मनीष शर्मा, पूरे जोर-शोर के साथ सभी जिलों में अभियान संचालित करेंगे ।

पूर्व राज्य मंत्री दिशा चैम्बर ने थामा आप का दामन

आम आदमी पार्टी के यूपी जोड़ो अभियान के पहले दिन पूर्व राज्य मंत्री दिशा चैम्बर को अपने साथ जोड़ कर आप ने अभियान का जबरदस्त आगाज किया। सांसद संजय सिंह ने कांग्रेस एवं बहुजन समाज पार्टी में विभिन्न पदों पर काम कर चुकी नेत्री को उनके समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। उनके साथ पूर्व प्रधान रामखेलावन चौरसिया, रामधनी संतराम, जमुना प्रसाद, सूर्यपाल, बाबू राम, सुधीर कनौजिया, राम रतन, किरन, अजय लोधी आदि मौजूद रहे। कुशीनगर से जिला पंचायत का चुनाव लड़ चुकी मोनिका तिवारी, वशिष्ठ तिवारी, अनूप शर्मा, संतोष सिंह, सूरज यादव, संदीप कुमार, राहुल मिश्रा, मानवेंद्र यादव, राकेश चौधरी, प्रमोद सिंह ने भी आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

हर विधानसभा क्षेत्र में बनाए गए कोआर्डिनेटर

प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने बताया कि इस अभियान को ठीक ढंग से संचालित करने के लिए उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा में सदस्यता अभियान कोऑर्डिनेटर बनाए गए हैं, जिनको इस अभियान को सफल करने की जिम्मेदारी दी गई है। मंडल स्तर पर अभियान के इंचार्ज बनाए गए हैं। इस अभियान के द्वारा हम जाति धर्म की राजनीति से छुटकारा दिलाकर उत्तर प्रदेश में जनता के बुनियादी मुद्दों पर राजनीति शुरू करने का प्रयास करेंगे।


पार्टी के ऐप मौजूद होगा सारा डाटा

प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता वैभव माहेश्वरी ने बताया कि अभियान को लेकर एक बहुत ही व्यापक तैयारी की गई है। अभियान के लिए पार्टी ने एक मोबाइल एप्लीकेशन भी बनवाया है। जिस पर क्लिक करके सदस्य अपनी विस्तृत जानकारी भी भर सकते हैं। यहां नए सदस्यों का पूरा डाटा सुरक्षित रहेगा। रोजगार की मांग को लेकर आंदोलित नौजवानों के लिए भी यह प्लेटफार्म उन्हें जोड़ने का काम करेगा।


सफल रहा दीवार लेखन अभियान

संजय सिंह ने बताया कि 25 तारीख से हमने 'यूपी में भी केजरीवाल' इसका दीवार लेखन का कार्यक्रम चलाया था और आपको जानकर बहुत हैरानी होगी कि जितनी हमें उम्मीद नहीं थी उससे ज्यादा लोगों ने बढ़-चढ़कर इस अभियान में हिस्सा लिया। गांवों में, कस्बों में बाजारों में, शहरों में लोगों ने खुद आकर सहयोग किया कि इस दीवार को मैं लिखवाना चाहता हूं। किसी ने पांच तो किसी ने आठ दीवारों पर स्वतः लेखन कराया। इस प्रकार से यह अभियान यूपी में भी केजरीवाल का कार्य चलता रहेगा।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *