कृषि कानून बिल के विरोध में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओ ने किया चक्का जाम
- Posted By: Mithlesh Kumar
- राजनीति
- Updated: 28 September, 2021 06:56
- 3210

प्रकाश प्रभाव न्यूज़
कौशाम्बी। 27/09/2021
मिथलेश कुमार (मोनू साहू)
असि0 ब्योरों कौशाम्बी
कृषि कानून बिल के विरोध में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओ ने किया चक्का जाम
कौशाम्बी। यूपी के कौशाम्बी में भी कृषि कानून बिल के विरोध में भारतीय किसान यूनियन ने आज भारत बन्द का एलान किया था। इसी को लेकर के कौशाम्बी के भौंरो भीटी में भारतीय किसान यूनियन और आराजनीतिक किसानो ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ NH2 हाइवे भीटी के पास चक्का जाम कराया और जम कर सरकार विरोधी नारे लगाए। नारे बाजी कर रहे किसानों ने मांग है की सरकार यदि कृषि कानून बिल वापस नहीं लिया तो उग्र आन्दोलन किया जाएगा।
बता दें की किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार पांण्डे और महिला जिलाध्यक्ष प्रिया त्रिपाठी ने अपने सभी कार्यकर्ताओं के साथ चायल तहसील क्षेत्र के भीटी महगांव के पास NH2 हाइवे पर कृषि कानून के तीनो काले कानून को लेकर चक्का जाम किया है। जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पाण्डेय ने कहा की आज हमें आन्दोलन करते हुए तीन सौ दिन पूरे हो गए हैं किन्तु अभी तक कोई सुनवाई सरकार व शासन के द्वारा नहीं हुई है यदि हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा तो हम लोग इसी तरह निरन्तर चक्का जाम करते रहेंगे। मौके पर चरवा प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार मय फोर्स के साथ शान्ति ब्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई है।
Comments