कांशीराम परिनिर्वाण दिवस में उमड़ा जनसैलाब जिलाध्यक्ष ने किया पुष्प अर्पित
- Posted By: Dinesh Kumar
- राजनीति
- Updated: 9 October, 2022 21:27
- 1175

PPN NEWS
रिपोर्ट - दिनेश कुमार (जिला संवाददाता)
कांशीराम परिनिर्वाण दिवस में उमड़ा जनसैलाब जिलाध्यक्ष ने किया पुष्प अर्पित
कौशाम्बी। बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में आज मंडल प्रयागराज में कांशीराम का 16वां परिनिर्वाण दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। आपको बताते चलें कि प्रयागराज मंडल में कांशीराम का 16 वा परिनिर्वाण दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा तथा राज्यसभा सांसद घनश्याम चंद खरवार थे। प्रयागराज जिला अध्यक्ष बाबूलाल भंवरा ने सभा का बाखूबी संचालन किया।
इसी कड़ी में कौशाम्बी बसपा जिलाध्यक्ष रमेश गौतम ने अपने पदाधिकारियों और सैकड़ो कार्यकर्ता के साथ प्रयागराज मंडल की सभा में उपस्थित हुए। यहां पर उन्होंने कांशीराम के चित्र पर श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित किया और उन्होंने बताया कि देश के वंचित- उपेक्षितो, पीड़ित-शोषितो व दलितो-पिछड़ों के अंदर सम्मान व स्वाभिमान की भूख पैदा करने वाले तथा शासन सत्ता में हिस्सेदारी दिलाने वाले, सामाजिक परिवर्तन आंदोलन के महानायक एवं बहुजन समाज के मसीहा मसीहा थे कांशीराम।
इस मौके पर मुख्य अतिथि लोकसभा तथा राज्यसभा सांसद घनश्याम चंद खरवार, राजू गौतम मुख्य सेक्टर प्रभारी, रमेश गौतम जिलाध्यक्ष कौशांबी, चायल विधानसभा अध्यक्ष हंसराज गौतम, मंझनपुर विधानसभा अध्यक्ष ओमप्रकाश सरोज, सिराथू विधानसभा अध्यक्ष वीरेंद्र गौतम, चेयरमैन महताब आलम, दिवली सरोज, शिव शंकर, जगमोहन गौतम, चंद्रपाल सरोज आदि सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल हुए
Comments