काकोरी में गूंजा मिशन 2027 भाजपा सरकार पर तीखे प्रहार

काकोरी में गूंजा मिशन 2027 भाजपा सरकार पर तीखे प्रहार

लखनऊ। काकोरी के डीके लॉन में रविवार को समाजवादी पार्टी ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए बूथ प्रभारियों, ब्लाक अध्यक्षों व सेक्टर पदाधिकारियों का सम्मेलन आयोजित किया। सम्मेलन में सपा नेताओं ने 2027 में पीडीए की सरकार बनाने का संकल्प दोहराया और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों पर जमकर हमला बोला।

     मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने कहा कि भाजपा की नीतियों से किसान,मजदूर और गरीब तबका बेहाल है। सरकार के रहते जनता को बुनियादी सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता परिवर्तन बूथ से शुरू होता है, इसलिए हर कार्यकर्ता को अपने बूथ को किला बनाना होगा।

विशिष्ट अतिथि सांसद आर.के. चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए भाजपा सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकना जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि जनता के बीच जाकर भाजपा की नाकामियों को उजागर करें और सपा के मिशन 2027 को सफल बनाएं।

सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश उपाध्यक्ष सी.एल. वर्मा ने कहा कि अब वक्त भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनसंघर्ष को मजबूत करने का है। उन्होंने बूथ अध्यक्षों, प्रभारियों और सेक्टर पदाधिकारियों को सम्मानित करते हुए कहा कि सपा की ताकत कार्यकर्ता हैं और कार्यकर्ता ही 2027 में सत्ता परिवर्तन की नींव रखेंगे।

इस मौके पर अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब इकबाल कादरी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नजमी खां, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रूप नारायण यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष नागेंद्र सिंह यादव, मलिहाबाद विधानसभा अध्यक्ष सोनिस मौर्य, विजयश्री गौतम, टीवी सिंह यादव, पूर्व जेष्ठ ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र सिंह यादव, और जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र कुमार गुड्डू समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।सम्मेलन में कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह देखने लायक था। पूरे परिसर में 2027 में सपा की सरकार जनता का अधिकार के नारे गूंजते रहे। नेताओं ने कहा कि आने वाला समय सपा और पीडीए गठबंधन का है, जनता बदलाव चाहती है और वह बदलाव अब दूर नहीं।


Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *