सपा सरकार बनने पर होगा सभी वर्गों का विकास:जयराम

सपा सरकार बनने पर होगा सभी वर्गों का विकास:जयराम

PPN NEWS

संतकबीरनगर

Report, Shailendra 

सपा सरकार बनने पर होगा सभी वर्गों का विकास:जयराम


संतकबीरनगर : यूपी विधानसभा चुनाव के महासमर को जीतने के लिए सभी राजनीतिक दल और उनके योद्धा जोर आजमाईश कर रहे हैं।एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाये जा रहे हैं।


इसी क्रम में संतकबीरनगर जनपद की तीन सीटों पर छ्ठवें चरण में आगामी 3 मार्च को मतदान होना है। नामांकान संपन्न होने के साथ ही चुनाव-प्रचार का आगाज हो चुका है।


जिसके तहत सोमवार को मेंहदावल से सपा प्रत्याशी जयराम पाण्डेय के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन पूर्व कैबिनेट मंत्री रामप्रसाद चौधरी ने फीता काटकर किया।इस दौरान उन्होने भाजपा पर जमकर हमला बोला।


पूर्व मंत्री रामप्रसाद चौधरी ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि आज जनता केंद्र व प्रदेश सरकार के जनविरोधी कार्यों से तंग आ चुकी है।किसान,युवा,व्यापारी,मजदूर,छात्र,गरीब,शोषित एवं पिछड़ा वर्ग आज सपा की सरकार बनाने का संकल्प ले चुका है।भाजपा ने अपना एक भी चुनावी वादा पूरा नहीं किया।


ज़नता आज मंहगाई,बेरोजगारी,भ्रष्टाचार से परेशान है।देश का लोकतंत्र और संविधान आज खतरे में है जिसे बचाने के लिए जनता सपा की तरफ आशा भरी निगाह से देख रही है।


आगे कहा कि सपा सरकार बनने पर किसानों को सिंचाई,खाद,बेरोजगारों को रोजगार और प्रदेश का विकास होगा।सपा प्रत्याशी जयराम पाण्डेय ने कहा कि भाजपा की नीतियों से आजिज होकर जनता प्रदेश में सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेगी।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *